Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बेटियों को कोख में मारने वाली डॉक्टर गिरफ्तार

Posted by:
Published: Tuesday, May 15, 2012, 16:06 [IST]

 Doctor Involved Female Foeticide Arrested

यमुनानगर। डॉक्टरी पेशे को भगवान के समान दर्जा दिया गया है। कुछ ऐसे डॉक्टर भी हैं जो अपना बिजनेस चलाने के लिए जन्म से पहले ही कन्या को कोख में कत्ल करने के बाद टॉयलेट में बहा देते हैं। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह हकीकत हरियाणा के यमुनानगर की है। यहां एक आलीशान कोठी में पिछले कई सालों से यह काला धंधा धड़ल्ले से चल रहा था और इस धंधे को अंजाम दे रही थीं एक बीएमएस डॉक्टर।

पुलिस ने इस डॉक्टर को हिरासत में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। यहां पिछले पांच सालों से कन्याओं को कोख में मारकर टॉयलेट में बहा दिया जाता है। जब स्वास्थ्य विभाग व रेड क्रॉस की टीम ने जगाधरी इलाके की सरस्वती कालोनी की कोठी नंबर 43 में रेड की तो सच चौंकाने वाला था।

बीएमएस डॉक्टर प्रियंका ने एक महिला का गर्भपात करके भ्रूण को टॉयलेट में बहा दिया था लेकिन स्टेचर पर लेटी महिला ही एक बड़ा सबूत थी कि कोठी के अंदर क्या-क्या होता था लेकिन महिला कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी हालांकि पुलिस ने भी इस महिला से काफी माथापच्ची की लेकिन वह सच नहीं बोली तो वहीं दूसरी तरफ जिस डॉक्टर की डिग्री पर यह धंधा चल रहा था वह भी अस्पताल में मौजूद नहीं थी।

दरअसल, सहारनपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली डॉ. पारुल के नाम की डिग्री पर ही यह नर्सिंग होम चलाया जा रहा था। डॉ. प्रिंयका अब स्वयं को बेकसूर बता रही है और जिसके नाम की डिग्री है उसे अपनी बहन बता रही है। दोनों बहनों की मां जगाधरी के सिविल अस्पताल में हेड नर्स थी। डॉ. प्रिंयका ने बताया कि जो महिला अंदर लेटी है उसकी हालत नाजुक होने के कारण ही उसने ऐसा किया।

उधर, अस्पताल में काम करने वाली महिला रजनी की माने तो महीने में छह-सात केस आ ही जाते हैं और महिला का गर्भपात कराने के बाद भ्रूण को टॉयलेट में बहा दिया जाता है। वहीं उसने कैमरे से हट कर यह भी बोला कि अनमैरिड लड़कियों का भी गर्भपात करा दिया जाता है। फिलहाल आरोपी महिला डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

English summary
Haryana Police has arrested a doctor who was involved in helping people for female foeticide in Yamunanagar district.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter