Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

जनरल के सेक्‍स स्‍कैंडल को सरकार ने कोर्ट से छुपाया!

Posted by:
Published: Tuesday, May 15, 2012, 16:31 [IST]

Govt Protect Gen Bikram Singh Sc

नई दिल्‍ली। अभी तक विवादों में जनरल वीके सिह ही बने रहते थे, लेकिन अब भावी सेनाध्‍यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह की नियुक्ति पर भी सवालिया निशान खड़े हो गये है। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार केंद्र सरकार ने भावी जनरल बिक्रम सिंह को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया था। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने कैबिनेट की नियुक्ति समिति को गलत जानकारी दी थी।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जनरल बिक्रम सिंह की नियुक्ति को हरी झंडी दी थी। यह मामला सन 2008 कांगो में भारतीय शांति सैनिकों द्वारा यौन दुव्‍यवहार का है। हाल ही में दायर एक जनहित याचिका में सिंह को इसका जिम्‍मेदार ठहराते हुए उनकी सेना प्रमुख की दावेदारी को चुनौती दी गयी थी।

याचिका के जवाब में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया क‍ि उस घटना के समय सिंह यूएन के पेरोल पर डिप्‍टी फोर्स कमांडर तथा इंटरनेशन सिविल सर्वेंट थे। इस कारण उनको जिम्‍मेदार नहीं ठहराया जा सकता। जनरल सिंह पर कांगों यौन दुर्व्‍यवहार, कश्‍मीर में फर्जी मुठभेड़ और उनकी पुत्रवधू के पाकिस्‍तानी नागरिक होने का आरोप लगता रहा है।

सूत्रों के अनुसार ऐसा भी बताया जा रहा है क‍ि जब यह मामला तूल पकड़ना नजर आया तो सरकार ने ब्रिगेडियर इंद्रजीत नारायण पर यौन दुर्व्‍यवहार और अनुशासनहीनता का ठीकरा फोड़ दिया। दूसरी तरफ राष्ट्र की इंटरनल ओवरसाइट सर्विस (ओआईओएस) की रिपोर्ट कुछ और ही बया कर रही है।

कांगो में ओआईओअस को भारतीय सैनिकों द्वारा‍ किए गए यौन दु‌र्व्यवहार की शिकायतें मिली थी। अंग्रेजी समाचार पत्र ने दस्‍तावेजों के आधार पर दावा किया है कि कोर्ट को गुमराह किया गया है। यौन दुर्व्‍यवहार में फंसी भारतीय सैन्‍य टुकड़ी का सीधा नियंत्रण जनरल सिंह के हाथों में था। उस समय सिंह ईस्‍टर्न डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) भी थे।

English summary
Has the government done more than it should have to ensure Lieutenant General Bikram Singh’s elevation to the Indian Army Chief’s post is smooth?
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
CSK Vs MI - Qualifier 1 at Feroz Shah Kotla Tue 21st May IPL
RR Vs SUN - Eliminator at Feroz Shah Kotla Wed 22nd May IPL
IRE Vs PAK - 1st ODI at Castle Avenue Thu 23rd May ODI