
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली का इंडियागेट ! समय कोई 12.30 बजे ! अचानक एक संभ्रांत परिवार की ल़ड़की सबसे सामने आती है और चिल्लाती है मैं आत्महत्या कर लूगीं। उसके हाथ में एक एसिड का बोतल है ! पुलिस भी पीछे पीछे हैं ! यह सब इंडिया गेट पर मटरगश्ती करने वालों के लिए फिल्म की शूटिंग लग रही थी पर इससे दिल्ली पुलिस पूरी तरह हलकान थी।
दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इंडिया गेट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़की एसिड पीकर जान देने की कोशिश करने लगी। वहां पुलिस भी थी जैसे ही भनक लगी उससे बोतल छिनने का प्रयास की। तब तक लड़की ने एसिड का कुछ अंश पी भी लिया जिसके बाद काफी मशक्कत करके दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़ा और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की का नाम आरती है तथा उसने कुछ साल पहले ही प्रेम विवाह की है। उसने आरोप लगाया कि उसकी सास ने उसके पति का अपहरण करा दिया है और पुलिस उसका मामला नहीं देख रही है। पुलिस ने बताया कि यह वैवाहिक जीवन में कलह का मामला लगता है। मामले की जांच की जा रही है।


















