Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

एयर इंडिया हड़ताल का चौथा दिन, 9 पायलट बर्खास्‍त

Posted by:
Published: Friday, May 11, 2012, 11:58 [IST]

 Air India Pilots Strike 4th Day Kingfisher Flaghts

नई दिल्ली। एयर इंडिया के पायलटों के हड़ताल का आज चौथा दिन है, लेकिन अभी तक हड़ताल खत्‍म होने का कोई आधार नहीं दिख रहा। हवाई यात्रियों की दिक्‍कत और हड़ताल को देखते हुए आज (शुक्रवार) केंद्रीय विमानन मंत्री अजीत सिंह मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे। तीसरे दिन की हड़ताल के बाद 9 और पायलटों को बर्खास्‍त कर दिया है। अब कुल बर्खास्‍त पायलटों की संख्‍या 19 हो गयी है।

इसके साथ ही किंगफिशर के पायलटों ने भी हड़ताल शुरू कर दी गयी है। कल रात से किंगफिशर की भी कई उड़ाने रद्द हो गयी है। सूत्रों के अनुसार किंगफिशर की भी लगभग 12 उड़ाने निरस्‍त हो गयी है। एयर इंडिया मैनेजमेंट ने हड़ताल पर गए पायलटों को काम पर लौटने के लिए आज (शुक्रवार) दोपहर 12 बजे तक की डेडलाइन दी है।

एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है और याचिका दायर की है। अभी हाल ही में हाईकोर्ट ने पायलटों को लौटने के लिए कहा था। हड़ताल से न लौटने पर एयर इंडिया पायलटों को बर्खास्‍त करता जा रहा है। एयर इंडिया ने पायलटों को लौटने के लिए डेडलाइन दे दी है।

दूसरी तरफ पायलटों के संगठन आईपीजे ने झुकने से इन्‍कार कर दिया है। उन्‍होंने कहा है क‍ि जबतक पायलटों की बर्खास्‍त का आदेश वापस नहीं होगा तबतक काम पर लौटने का कोई सवाल ही खडा़ नहीं होता। मैनेजमेंट ने कहा है कि पायलटों को बताना होगा कि वह काम पर आ रहे है या नहीं।

English summary
As the agitation by protesting pilots entered the fourth day on Friday, 12 Air India international flights were cancelled.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice