Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

विवाह के दौरान वर-वधु पक्षों के बीच चलीं गोलियां, 1 की मौत

Posted by:
Published: Monday, May 7, 2012, 23:53 [IST]

Uttar Pradesh One Killed Firing During Wedding Function

लखनऊ। अहम की लड़ाई में एक की जान चली और एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो पक्षों में लड़ाई एक विवाह समारोह के दौरान हुई जब आपस में चल रहा हंसी मजाक बढ़कर कहासुनी तक पहुंच गया जिसके बाल लोग आपे से बाहर हो गए और दोनों ओर से गोलियां चल गयी। गोलियां चलतने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मेरठ में हुए इस हिंसक संघर्ष के बाद पुलिस ने इलाके में एहतियात पुलिस बल तैनात कर दिया जबकि आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार मेरठ जिले में सरधना के घोसियान मोहल्ले में दो पक्षों के बीच संघर्ष शादी की दावत के दौरान कहासुनी होगयी। कहासुनी बढ़ती देख कुछ बुजुर्ग मौके पर आ गए और मामले को संभालते हुए दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। उस वक्त तो बात खत्म हो गयी लेकिन देर रात फिर कहासुनी हो गयी जिसके बाद हिंसक संघर्ष हो गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने संघर्ष में लाठी, डंडे व पत्थरों का इस्तेमाल किया। संघर्ष बढ़ता देख दोनों पक्षों के लोगों ने असलहे निकाल लिए जिसके बाद हुई गोली बारी में नदीम नाम के व्यक्ति के सीने में गोली लग गयी। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया किया गया। इस घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस में दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिन लोगों ने गोलियां चलायी वह फरार हो गए और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इलाके में बिगड़ चुके माहौल को देखकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया लेकिन इलाके में अभी भी तनाव है।

English summary
One person has been killed in firing during a wedding function in Meerut district of Uttar Pradesh.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two