Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

कोर्ट का फैसला, लिंग बदलवाकर लड़का से लड़की बनेगा बरूआ

Posted by:
Published: Monday, May 7, 2012, 16:37 [IST]

 Bombay High Court Nod Youth Sex Change Surgery

मुंबई। लिंग परिवर्तन कराकर लड़के से लड़की बनने की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए बाम्‍बे हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने एक छात्र को इसकी अनुम‍ती दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि कोई भी कानून किसी वयस्‍क को अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले करने से नहीं रोक सकता। कोर्ट ने लिंग परिवर्तन के लिये सर्जरी की अनुमति देते हुए कहा है कि केंद्र और प्रदेश दोनों को इस सर्जरी से कोई आपत्ति नहीं है।

न्यायमूर्ति एस जे वजीफदार और न्यायमूर्ति ए आर जोशी की खंडपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि कोई भी कानून इसे प्रतिबंधित नहीं करता। याचिकाकर्ता मालूम हो कि 21 वर्षीय गुवाहाटी के एक छात्र भिदान बरूआ ने लिंग परिवर्तन कराकर लड़के से लड़की बनने के लिये अदालत का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने कहा कि भिदान 21 वर्ष का है और बालिग है। वह अपने बारे में फैसला कर सकता है। केंद्र सरकार की ओर से हाजिर वकील अद्वैत सेठना और सरकारी वकील मधु कजाले ने अदालत से कहा कि उन्हें सर्जरी पर कोई आपत्ति नहीं है।

आपको बताते चलें कि भिदान का दावा है कि वह पुरूष के शरीर में महिला है और उसने उच्च न्यायालय से गुहार लगाई थी कि उनके माता पिता को सर्जरी को रोकने की कोशिशों से रोका जाए। भिदान के मुताबिक, उसके माता पिता लिंग परिवर्तन सर्जरी के खिलाफ हैं और उसे धमका रहे हैं। अदालत ने कहा, अदालत को किसी व्यक्ति को यह आदेश देने की जरूरत नहीं कि वह दूसरे व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाए। यह देखना पुलिस का काम है कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हो।

English summary
Observing that there is no law that can prohibit an adult from taking decisions pertaining to his or her life, the Bombay High Court today gave its green signal to Bidhan Barua, a 21-year-old student from Guwahati to undergo sex change surgery.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
CSK Vs MI - 1st Preliminary Final at Feroz Shah Kotla Tue 21st May IPL
RR Vs SUN - 2nd Preliminary Final at Feroz Shah Kotla Wed 22nd May IPL
IRE Vs PAK - 1st ODI at Castle Avenue Thu 23rd May ODI