Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

फिरोजपुर- मुम्बई पंजाब मेल पटरी से उतरी 27 घायल

Posted by:
Published: Sunday, May 6, 2012, 10:07 [IST]

 Punjab Mail Derail Rohtak

हरियाणा के रोहतक जिले के पास रविवार सुबह फिरोजपुर- मुम्बई पंजाब मेल के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के आला अधिकारियों की माने तो इस हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों को रोहतक के पीजीआई में भारती कराया गया है।|
 
यह रेल हादसा तड़के सुबह साढ़े 3 बजे रोहतक रेलवे स्टेशन से 20 किलोमीटर दूर खरवार और सापला स्टेशनों के बीच हुआ । अधिकारियों के मुताबिक इस दुर्घटना में एस 5 से एस 10 स्लिपर डब्बे समेत 8 डिब्बे पटरी से उतर गए।

साथ ही ट्रेन का एक जनरल डिब्बा और गार्ड के डिब्बे के भी पटरी से उतरने की सूचना है हादसे के बाद ट्रेन की 8 बोगियों को घटनास्थल पर छोड़कर बाकी अन्य बोगियों को लेकर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गयी है। आपको बताते चलें की फिलहाल ये रूट अभी बाधित है।

English summary
Eight Coaches of Mumabi-Ferozpur punjab Mail derailed near Rohtak early this morning injuring 27 people. This incident occured around 3.30 am near Rohtak.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs