Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

कांग्रेस से निकाले जाएंगे थाली में छेद करने वाले नेता: राहुल

Posted by:
Published: Wednesday, May 2, 2012, 16:40 [IST]

 Amethi Congress Rahul Gandhi Visit Aid0129

अमेठी। अमेठी के कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्यकर्ताओं की शिकायतों की बौछार के बीच पार्टी महासचिव राहुल गांधी ने आज वादा किया कि उत्तर प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनाव में दल को नुकसान पहुंचाने वाले पार्टी नेताओं की पहचान करके उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। गत फरवरी-मार्च में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय के कारण ढूंढने के लिये अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी पहुंचे राहुल ने खफा कार्यकर्ताओं का रुख भांपते हुए जोर देकर कहा कि प्रदेश में संगठन में आमूल चूल बदलाव किये जाएंगे और सक्रिय, ईमानदार तथा समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलेगी।

अमेठी संसदीय क्षेत्र के जगदीशपुर क्षेत्र में चुनाव नतीजों की समीक्षा बैठक में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की हौसला अफजाई करते हुए राहुल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी आवाज हर हाल में सुनी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अमेठी जिले में सभी विकास कार्यों की हर तीन महीने पर समीक्षा की जाएगी और बिजली, पानी तथा सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि वे हताश नहीं हों और वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी करें।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक अमेठी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के दायरे में आने वाले जगदीशपुर के अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं की शिकायतें कमोबेश एक ही जैसी थीं। उनका कहना था कि उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं होती और ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों की गति जरूरत के अनुरूप नहीं है। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से शिकायत की कि अपनी समस्याओं को लेकर आम आदमी आखिर किसके पास जाए। खासकर क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ लोग निहित स्वार्थ के लिये काम कर रहे हैं जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य अमेठी के कुछ हिस्सों तक ही सीमित हो गया है और राहुल को कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र करनी चाहिये। इस बीच, एक जूता फैक्ट्री के लिये हुए जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने राहुल का काफिला रोका और वादे के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं दिये जाने की शिकायत की। इस पर राहुल ने दिल्ली जाकर कुछ करने का वादा किया।

English summary
Facing a barrage of complaints against local-level leaders, Congress general secretary Rahul Gandhi on Wednesday promised that those who harmed the party during the elections would be identified and shown the door.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on