Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बार्सिलोना में राफेल नडाल की खिताबी जीत

Posted by:
Published: Monday, April 30, 2012, 12:41 [IST]

 Rafael Nadal Seventh Barcelona Title Aid0225

स्पेन के टॉप सीड और दुनिया के दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल ने हमवतन डेविड फेरर को 7 -6 ,7 -5 से हराकर एटीपी बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब अपने नाम कर लिया। नडाल ने इस खिताब पर 7वीं बार कब्जा किया है।

पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक,रविवार को खेले गए एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में नडाल ने हमवतन डेविड फेरर को 7-6(1), 7-5 से करारी शिकस्त दी है। गौरतलब है की कुल 8 युगल खिताब अपने नाम कर चुके नडाल के करियर का यह 48वां एकल खिताब है।

नडाल ने चौथी बार एटीपी वर्ल्ड टूर क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के फाइनल में फेरर को मात दी है। आपको बताते चलें की इस प्रतियोगिता में अब तक 34 मैच जीत चुके नडाल ने 2005-2009 और 2011-12 के फाइनल में फेरर को हराकर खिताब पर कब्जा किया है।

जीत के बाद नडाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यहां पर 7बार खिताब जीतना मेरे लिए लगभग अकल्पनीय है। मेरे होम ग्राउंड पर होने की वजह से यह मेरे लिए विशेष टूर्नामेंट है। घरेलू दर्शकों के सामने जीतना हमेशा खास होता है। मैंने मोंटे कार्लो में भी उच्चस्तरीय जीत दर्ज की थी और अब बार्सिलोना में भी कोई सेट नहीं गंवाया। इस वर्ष मैंने बहुत म्हणत की थी जिस कारण इस वर्ष की शुरुआत से ही मेरा खेल उच्चस्तरीय रहा है।

English summary
Rafael Nadal became the first player in the open era to win two tournaments seven times when he fought off tenacious Spanish compatriot David Ferrar winning a thrilling Barcelona final on Sunday.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets