Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

दुल्हन ने शराबी दूल्हे को मंडप से वापस लौटाया

Posted by:
Published: Sunday, April 29, 2012, 18:52 [IST]

Uttar Pradesh Bride Refused Marry Bareily Aid0146

बरेली। नशा की हालत में शादी के फेरे लेने पहुंचे दूल्हे का नशा उस वक्त उड़ गया जब दुल्हन ने शराबी के साथ विवाह करने से इनकार कर दिया। लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन उसने किसी भी बात को मानने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने साफ तौर पर कह दिया कि वह किसी शराबी से विवाह नहीं करेगी। दुल्हन के शादी से इनकार किए जाने के बाद बारात को वापस लौटना पड़ा।

प्रदेश में बरेली जिले के शाही क्षेत्र में हुई यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। इलाके के खजुरिया गांव के निवासी अमर ङ्क्षसह की पुत्री का विवाह रामपुर के मिलक क्षेत्र के करीमगंज नानकार के नरेन्द्र सिंह से तय हुआ। शनिवार को अमर सिंह के घर बारात आने वाली थी विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।

बारात आयी। द्वाराचार पर दूल्हे व दूल्हे के दोस्तों ने जमकर हुडदंग मचाया जिस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने काफी एतराज जताया। बात जैसे तैसे समाप्त हो गयी। इसके बाद दूल्हे ने अपने दोस्तों के साथ बैठकर जमकर शराब पी।

देर रात जब फेरों का वक्त हुआ तो दूल्हे को मण्डप के नीचे बुलाया गया। दूल्हे की हालात जब दुल्हन ने देखी तो उसने कहा कि वह किसी शराबी के साथ फेरे नहीं लेगी। दुल्हन के शादी से इनकार किए जाने की बात सुनकर लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने दुल्हन को समझाने काप्रयास किया लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी उसने कहा कि जो व्यक्ति अपनी शादी में शराब पीकर आ सकता है वह घर में तो रोज शराब पीकर आता होगा।

दुल्हन के विवाह से इनकार करने पर दोनो पक्षों में तनातनी हो गयी। घर वालों ने दुल्हन को काफी देर तक समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी आखिरकार बारात को वापस लौटना पड़ा।

English summary
A bride refused to marry with groom just because he was addicted with liquor. The incident took place in Bareily district of Uttar Pradesh.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two