
लंदन। दुनिया का सबसे खूंखार आतंकवादी और आतंकी संगठन अलकायदा का चीफ ओसामा बिन लादेन अपने अंतिम दिनों में अपनी सबसे छोटी बीबी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करता था। अपनी पत्नी को खुश करने के लिये वह अपने बालों को डाई करता था और ताकत बढ़ाने के लिये प्राकृतिक वियाग्रा का सेवन करता था। यह खुलासा लंदन के एक अखबार 'द डेली मेल' ने किया है। अखबार की मानें तो मारे जाने से पहले ओसामा अपनी तीन बीवियों के साथ रहता था इनमें से उसकी सबसे छोटी बीवी उसके बेहद करीब थी। छोटी बीवी की उम्र 26 साल है।
अखबार ने यह दावा किया है कि ओसामा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं समझ नहीं पाता हूं कि लोग केवल एक पत्नी से काम क्यों चलाते हैं। यदि आप चार बीवियां रखते हैं तो आप एक दूल्हे की तरह अपना जीवन बिताएंगे। लादेन ने यह इंटरव्यू टाइम प्रत्रिका को दिया था। मालूम हो कि अमेरिकी सेना ने पिछले से 1 मई को लादेन को ऐबटाबाद स्थित उसके ठिकाने पर हमला बोल कर उसे मार गिराया था।
अमेरिकी अभियान के बाद ओसामा के ठिकाने से अधिकारियों को कई चीजें बरामद हुईं। ओसामा के ठिकाने से बरामद होने वाली वस्तुओं में जई से निर्मित कामोत्तेजक 'आवेना' नाम की सिरप भी मिली। इसके अलावा ओसामा के स्नानागार में 'जस्ट फॉर मेन' नाम से बालों को काला करने वाली एक डाई भी मिली थी। ओसामा अपनी सबसे युवा बीवी अमाल के साथ तीसरी मंजिल पर रहता था। ओसामा ने वर्ष 2000 में अमाल से शादी की थी और अमाल से उसके पांच बच्चे थे। ओसामा की तीन पत्नियों और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को पाकिस्तान से सऊदी अरब भेज दिया गया है।

















