Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

नवजात को मस्जिद की चौखट पर छोड़ा

Posted by:
Published: Sunday, April 29, 2012, 18:47 [IST]

 Baby Found Ambala Aid0046

अंबाला। 'भाई साहिब मैं बहुत मजबूर होकर आपके कस्बा सढौरा में अपने लाल को आप लोगों के हवाले करके इस दुनिया से जा रही हूं। मेरे लाल को कहना कि मुझे माफ करे।' वहीं कागज के दूसरी तरफ लिखा था 'मेरा नाम मोहम्मद इब्राहिम है, कोई मुसलमान मुझको अपना लो और मुझे हाफिज कुरान बनाना।'

एक खत में लिखी बातों के साथ सात दिन के नवजात शिशु को उसकी किस्मत पर छोड़कर कोई चला गया। बताया गया है कि मुलाना क्षेत्र के गांव जफरपुर में शुक्रवार रात गांव में स्थित मस्जिद के गेट पर कोई लगभग सात दिन के नवजात शिशु को छोड़कर चला गया। नमाज अदा करने के बाद लोग जब बाहर आए तो शिशु को गेट पर पड़ा देख हैरान रह गए।

शिशु कपड़े में लिपटा पड़ा था। आसपास खोजबीन करने पर जब कोई नजर नहीं आया तो मामले की जानकारी तुरंत मस्जिद के हाफिज को दी गई। हाफिज मोहम्मद मोहतरम ने तुरंत इस मामले की जानकारी मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ-साथ गांव सरपंच सुशील कुमार को भी दी। शिशु के साथ एक कागज का टुकड़ा भी पड़ा था। नवजात मिलने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। गांव सरपंच सहित काफी लोग मौके पर पहुंचे। शिशु कौन यहां छोड़ गया, इसका किसी को पता नहीं। सूचना पाकर मुलाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

रात ज्यादा होने के कारण शिशु को गांव की ही कुछ महिलाओं के हवाले कर दिया गया। वहीं गांव के कुछ लोगों का यह मत है कि महिला ने गरीबी से तंग आकर इस शिशु को मस्जिद में छोड़ दिया होगा। शनिवार सुबह मुलाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और लोगों से बयान दर्ज करने के बाद बच्चे को लेकर पुलिस थाने में आ गई थी। पुलिस ने शनिवार दोपहर शिशु को अम्बाला में डीसी के समक्ष पेश किया। फिलहाल डीसी ने शिशु को देखभाल के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। शिशु को अपनाने के लिए कई लोग आगे आए हैं।

शिशु को लावारिस छोडऩे वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में शिशु को लावारिस अवस्था में छोडऩे के आरोप में केस दर्ज किया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कैंट टांगरी बांध के निकट भी एक नवजात शिशु मिला था जिसकी कुछ ही क्षणों बाद मौत हो गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।

English summary
An unidentified person left an infant baby on the stairs of Mosque in Ambala district of Haryana.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs