Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मै लोगो को खुशियां बाटूंगी, जैसे उन्‍होंने मुझे खुशी दी: रेखा

Posted by:
Published: Saturday, April 28, 2012, 17:51 [IST]

 Bollywoood Rekha Expresses Happiness Rajya Sabha Aid0205

मुंबई। 'रेखा' ये नाम तो आपको बह‍ुत छोटा लगेगा लेकिन इस नाम ने फिल्‍म जगत पर कई दशक तक राज किया है। अब इस अभिनेत्री का एक और पहलू निकलकर सामने आएगा, जब रेखा देश की सर्वोच्‍च संस्‍था संसद में राज्‍यसभा की सम्‍मानित सदस्‍या बनेंगी।

राज्‍यसभा में मनोनित होने के बाद रेखा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं एक बार फिर से आपके दिल के करीब रहकर सभी को खुशियां बाटूंगी, बिलकुल वैसे ही जैसे आप लोगों ने मुझे हर क्षण खुशी दी है। राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने कुछ इस अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त 57 वर्षीय अभिनेत्री को क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और उद्योगपति अनु आगा के साथ उच्च सदन के लिए चुना गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री ने फिल्म उद्योग को खूबसूरत, मुकद्दर का सिकंदर, सिलसिला, उमराव जान, उत्सव जैसी सफल फिल्में दी हैं। वर्ष 2010 में रेखा दिवंगत निर्देशक राजकंवर की फिल्म सदियां में दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्होंने कोई मिल गया और कृष में रितिक रोशन की क्रमश: मां और दादी की भूमिका भी निभाई थी।

राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद पहली बार फिल्म अभिनेत्री रेखा मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आईं। संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के लिए ये कार्यक्रम था, लेकिन इसमें सिर्फ रेखा के सांसद बनने के बारे में चर्चा होती रही। वहां मौजूद अभिनेत्री दीया मिर्जा ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनमोनीत होने पर बधाई दी, इसके बाद रेखा ने वादा किया कि वो लोगो के लिए अच्‍छा काम करती रहेंगी।

English summary
"I hope to reach your heart again and make you all happy, just like you all have made me happy every moment". After Rajya Sabha Nominated Rekha said that.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs