Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बप्‍पी लहरी के लिए पद्मभूषण का झूठा प्रस्ताव!

Posted by:
Published: Friday, April 27, 2012, 16:10 [IST]

 Mp Letter Bappi Lahiri Award Aid0163

दिल्ली(ब्यूरो)। आपलोगों ने अक्सर सुना होगा कि इस संगीतकार ने उनका संगीत चुराया, उस गीतकार ने उनके गीत से अपने नाम से गाया। पर इस बार मामला कुछ उलट है। एक व्यक्ति ने बप्पी दादा को ही फंसाने के चक्कर में पड़ गया। एक ऐसा ही मामला दिल्ली पुलिस में दर्ज किय गया है जिसे यूपी के बहराइच से कांग्रेस सांसद कमल किशोर ने दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी के बहराइच से कांग्रेस सांसद कमल किशोर ने दिल्ली पुलिस में एक रपट लिखाई है कि जिसमें उन्होंने कहा है कि कोई व्यक्ति मेरे लैटरहैड और दस्‍तखत के साथ एक खत केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदम्‍बरम को भेजा है जिसमें प्रमुख संगीतकार बप्पी लहरी को पदम भूषण पुरस्कार देने की बात कही गई है। उन्होंने रपट में कहा है कि उन्होंने इस बाबत कोई सिफारिश नहीं की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इस धोखाधड़ी और जालसाजी की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पदम पुरस्कार देश के उन व्यक्तियों को दिया जाता है कि जो अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हैं। वैसे बप्पी दादा इस पुरस्कार के योग्य हैं पर जालसाज ने उन्हें ठगने का प्रयास किया।

English summary
Unidentified individuals forged the signature of Uttar Pradesh MP Kamal Kishor on his letterhead and sent the government a recommendation for awarding music director and singer Bappi Lahiri a Padma Bhushan, India's third highest civilian award, Delhi Police said Thursday.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST