Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

लेस्बियन ननद और भाभी ने की खुदकुशी

Posted by:
Published: Wednesday, April 25, 2012, 11:21 [IST]

Uttar Pradesh Muzaffarnagar Lesbian Couple Commit Suicide Aid0129

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के खतौली कसबे के मूलचंद विहार के एक घर में ननद और भाभी के बीच समलैंगिक संबंध थे। संबंध भी इस कदर कि वह दोनों पति पत्‍नी की तरह रह रहे थे। इस बात का पता जब घर वालों को चला और इसका विरोध किया गया तो दोनों ने खुदकुशी कर ली। दरअसल परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। खुदकुशी के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि ननद की शादी की बात चल रही थी और जल्‍द ही उसकी शादी होने वाली थी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें दोनों प्रेम संबंध का जिक्र है। शवों को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

देखें गैलरी- लेस्बियन फोटोशूट

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पेशे से क्‍लर्क वेद प्रकाश शर्मा की बहू और बेटी ने चुनरी के सहारे पंखे के कुंडे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घर वालों ने जब दोनों के शव को कुंडे से लटकते देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और घटनास्‍थल की गहन छानबीन की। छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस नोट में दोनों ने अपने प्रेम संबंधों को इजहार किया था। इस नोट में दोनों के समलैंगिक होने का भी जिक्र किया गया था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह बात निकल कर सामने आई है कि दोनों के बीच समलैंगिक संबंध थे। परिजनों ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थित में देखा था। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा श्री शर्मा अपनी बेटी की शादी करना चाहते थे जिससे दोनों परेशान हो गये थे। पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है।

English summary
Two teenage girls (lesbian couple) committed suicide in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh. Police recover a suicide note from the site in which both express there love to each other.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
New Zealand: 153 / 4, 49.4 Overs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST  
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Match starts at 08:00 pm IST