Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

आग लगने से दो बालिकाओं समेत तीन की मौत

Posted by:
Published: Tuesday, April 24, 2012, 19:07 [IST]

Uttar Pradesh Three Girls Killed Fire Incident Gazipur Aid0146

गाजीपुर। गर्मी आने के साथ ही प्रदेश में जगह-जगह आग लगने की घटनाएं होने लगी हैं। गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में एक मकान में आग लग जाने से दो बालिकाओं समेत तीन की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि आग इतनी भयानक थी कि काफी ऊंचाई तक आग की लपटें उठ रहीं थीं। काफी प्रयास करने के बाद भी गांव वाले आग पर काबू नहीं पा सके।

पुलिस के अनुसार दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुरकलां गांव में एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। मकान में आग किस प्रकार लगी यह किसी को पता ही नहीं चला। गांव वालों का कहना था कि अचानक औरतों की चीखने की आवाजें आने लगीं जब तक लोग दौड़कर वहां पहुंचते और घर के भीतर फंसे लोगों की मदद कर पाते लेकिन तब तक आग बहुत भड़क चुकी थी।

इस अग्निकाण्ड में साठ वर्षीय शिवराती देवी की मौत हो गयी। ग्रामीणों का कहना था कि मकान शिवराती देवी का ही थी। हादसें में पड़ोस में रहने वाली दो सगी बहनें छह साल की प्रियंका और चार वर्ष की नन्दिनी की झुलसकर मृत्यु हो गयी। दोनों बहने किसी कार्य से शिवराती के घर आयीं हुई थीं और जिस वक्त आग लगी वह घर के भीतर ही थीं।

अग्निकाण्ड की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसें की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी इसके बाद भी पुलिस आग के कारणों का पता नहीं लगा सकी। इस बीच जखनियॉ के उपजिलाधिकारी भैरोदीन गुप्ता ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने का एलान कर दिया उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आश्रितों को डेढ़ लाख रुपये दिये जायेंगे।

English summary
Three girls had been killed in a fire incident took place in Gazipur district of Uttar Pradesh.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on