Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

आम लोग भी चाहते हैं कलाम दोबारा बनें राष्‍ट्रपति

Posted by:
Published: Tuesday, April 24, 2012, 9:30 [IST]

 Apj Abdul Kalam President Public Opinion Aid0046

बेंगलूरु। भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले एपीजे अब्‍दुल कलाम देश के किसी भी कोने में जाते हैं, लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। बच्‍चों से तो वो ऐसे मिलते हैं, मानों जन्‍मों से कोई नाता हो और जब वो बात करते हैं, तो लोग अपने देश की सेवा करने के लिए उत्‍साहित हो उठते हैं। ऐसे हैं हमारे कलाम साहब और उनकी इसी फितरत को देख देश के लोग चाहते हैं कि वो एक बार फिर राष्‍ट्रपति पद पर बैठें।

हमने इस संबंध में फेसबुक पर लोगों से सवाल किया कि क्‍या वो कलाम साहब को राष्‍ट्रपति पद पर देखना चाहते हैं। तो कमेंट्स की झड़ी लग गई। लखनऊ के दीपांकर पांडेय और शिमोगा कर्नाटक के नवरीत कुमार कहते हैं, "भारत बहुत लकी होगा यदि आप दोबारा राष्‍ट्रपति बनें।"

ग्‍वालियर के रहने वाले सिद्धार्थ खरे का मानना है कि इस समय देश के पास उनसे अच्‍छा विकल्‍प नहीं है। जामिया मिलिया इस्‍लामिया नई दिल्‍ली के छात्र कृष कहते हैं कि देश की तरक्की और यहाँ सभी को अगर आप खुस देखना चाहते है तो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री और कलाम साहब को राष्ट्रपति बनाओ।

हालांकि कई लोगों ने अपने जवाब में अन्‍ना हजारे और बाबा रामदेव को भी राष्‍ट्रपति पद के लिए विकल्‍प के रूप में बताया है।

उधर ट्विटर पर यही सवाल छेड़े जाने पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। ट्विटर पर कपिल एस खान लिखते हैं कि कलाम साहब को राष्‍ट्रपति पद के लिए नामित करने का साफ मतलब है कि देश में बहुत ज्‍यादा रोल-मॉडल नहीं हैं।

रैंडम बाई डिजाइन लिखते हैं कि इसमें कोई शक नहीं कि कलाम साहब बेहतरीन राष्‍ट्रपति बन सकते हैं, लेकिन मैट्रोमैन ई श्रीधरन को भी एक विकल्‍प के रूप में देखना चाहिये।

वैसे कुल मिलाकर देखा जाये तो कलाम से बेहतर विकल्‍प इस समय देश के पास नहीं है। वनइंडिया की भी यही राय है कि देश के नेता सर्वस‍म्‍मति से कलाम को राष्‍ट्रपति चुनें।

English summary
Oneindia conducted public opinion over the Presidential Election. More than 90 per cent people are in favour of Dr. APJ Abdul Kalam.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on