Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

पटाखा बनाते समय विस्फोट चार की मौत

Posted by:
Published: Monday, April 23, 2012, 18:44 [IST]

Uttar Pradesh Crackers Factory Blast Hardoi 4 Killed Aid0146

हरदोई। जिला प्रशासन की लाख चेतावनी देने के बाद भी लोग अपने घरों में पटाखे बना रहे हैं परिणामस्वरूप दुघर्टनाओं में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। हरदोई के सांडी इलाके सोमवार को ऐसे ही एक मकान में पटाखा बनाते वक्त विस्फोट हुआ और दो महिलाओं व एक बालिका समेत चार लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये।

अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार सांडी कस्बे के मीठा कुआं मोहल्ले में आतिशबाजी बनाने वाले खुर्शीद के घर दोपहर तेज धमाका होने के बाद मकान में आग लग गयी। मकान से लगातार धमाकों की आवाज आने लगी। धमाकों की आवाज सुनकर आस पास के लोग खुर्शीद के मकान की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने देखा की मकान की छत व दीवारें धमाकों के बीच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयीं और मकान में आग लग गयी। दीवार व छत गिरने से लोग उसके नीचे दब गए।

मिश्रा ने बताया कि धमाके के समय घर में छह सात लोग थे जिनमें खुर्शीद की पत्नी नगमा (45) उसके पोते गुफरान और आतिशबाजी बना रही राशिदा (30) उसकी बारह साल की पुत्री रुकसाना की हादसे में मृत्यु हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी जिसने मौके पर पहुंचकर आग बुझायी तब कहीं जाकर मलबे में दबे लोगों को बचाया जा सका।

उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला गया लेकिन चार की जान नहीं बचायी जा सकी। मामले की जांच की जा रही है कि बस्ती के अन्दर पटाखे बनाने का काम कितने पैमाने पर चल रहा था। उन्होंने कहा कि इसबात के आदेश दे दिए गये हैं कि आखिर रिहायशी इलाके में पटाखा बनाने का कार्य चल रहा था तो स्थानीय पुलिस को इसकी खबर क्यों नहीं हुई उनका कहना हैं कि यदि किसी भी स्तर पर कर्मचारियों आदि की मिलीभगत पायी गयी तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।

English summary
Four people had been killed in a blast in illegal crackers factory running in Hardoi district of Uttar Pradesh.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on