Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सीडी विवाद पर अभिषेक मनु सिंघवी ने दिया इस्‍तीफा

Posted by:
Published: Monday, April 23, 2012, 18:31 [IST]

 Abhishek Manu Singhvi Resigns Standing Committee Aid0205

नई दिल्‍ली। राज्‍यसभा सांसद और कांग्रेस प्रवक्‍ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कथित रूप से सीडी विवाद बढ़ने के बाद सोमवार को विधि न्‍याय स्‍थायी समिति के पद से इस्‍तीफा दे दिया है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि उन्‍होंने कांग्रेस प्रवक्‍ता का पद भी छोड़ दिया है। अभी हाल ही में अभिषेक मनु सिंघवी का कथित तौर पर सेक्‍स वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया गया, और उसके हटाये जाने पर एक और वीडियों डालने की धमकी दी गयी थी। उस व्‍यक्ति ने सिंघवी का इस्‍तीफा भी मांगा था।

सिंघवी ने इस्‍तीफा देते हुए कहा कि कल से संसद सत्र शुरू हो रहा है। सीडी मामले के चलते मै नही चाहता कि संसद में किसी भी प्रकार का  गतिरोध पैदा हो इस कारण से मैने इस्‍तीफा दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि एक अनुशासित पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते इस प्रकरण से पार्टी को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

सीडी मामले पर बोलते हुए उन्‍होंने कहा सीडी के साथ खेलवाड़ करके मेरे ऊपर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे है। उन्‍होंने कहा की किसी को भी किसी की निजी जिंदगी में दखलअंदाजी देने का कोई हक नहीं है। दिल्ली हाई कोर्ट ने 13 अप्रैल को आदेश दिया था कि टीवी चैनल इस सीडी को प्रसारित न करें। इसके बावजूद इस सीडी को एक यूट्यूब और दूसरी वेबसाइटों पर डाला गया है। 

गौरतलब है कि सिंघवी का कथित तौर पर सेक्‍स वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो को इंटरनेट पर फैलाने के लिये फेसबुक पर सिंघवी वीडियो के नाम से एक पेज भी बनाया गया है। इस पेज पर ही उस वीडियो को पोस्‍ट किया गया है। कुछ समय बाद जब इस वीडियो को लेकर हड़कंप मच गया तो इसे फौरन डिलीट कर दिया गया।

पोस्‍ट किये गये वीडियो को डिलेट करने के बाद पोस्‍ट करने वाले ने धमकी भरा पोस्‍ट भी किया है। आपको यह भी बताते चलें कि इस वीडियो में सिंघवी एक महिला वकील के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ह‍ैं।

English summary
Abhishek Manu Singhvi going viral on internet, the Congress leader on resigned as Congress spokesperson and as chairperson of standing committee on law and justice.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
England: 337 / 7, 94 Overs
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on