Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

अगवा जिलाधिकारी के मिले सुराग, वह हैं सुरक्षित

Posted by:
Published: Sunday, April 22, 2012, 18:26 [IST]

 Abducted Sukma Collector Safe Chhattisgarh Police Aid0205

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जिलाधिकारी के अपहरण के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा किया है, और उन्‍होंने यह भी कहा है कि वह सुरक्षित है। वहीं नक्सलियों ने अभी तक कोई मांग नहीं रखी है। राज्य के नक्सल मामलों के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रामनिवास ने बताया कि जिलाधिकारी एलेक्स पाल मेनन के अपहरण के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

हालाकि उन्होंने सुरक्षा कारणों से इसकी जानकारी देने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है हम चाहते हैं कि जिलाधिकारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचे इसलिये पुलिस द्वारा कोई भी कदम जल्दबाजी में नहीं लिया जा सकता। जिलाधिकारी मेनन के साथ क्षेत्र के ग्राम सुराज अभियान में शामिल अधिकारियों से पूछताछ की गई है।

उनसे पता चला कि घटनाक्रम के दौरान लगभग 50 नक्सली मौजूद थे। इनमें से कुछ ग्रामीणों के वेश में थे जबकि लगभग 20 हथियारबंद थे। इनमें महिला नक्सली भी थी। मेनन जब माझीपारागांव में सभा कर रहे थे तब नक्सली मंच के पीछे की ओर आये और उन्होंने जिलाधिकारी के गार्ड किशुन कुजूर पर हमला कर दिया।

दूसरे गार्ड अमजद खान ने नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक नक्सली के मारे जाने की सूचना है। फिर नक्सलियों ने गार्ड अमजद खान को भी गोली मार दी और जिलाधिकारी को घेर कर जंगल की ओर ले गये। नक्सलियों ने गार्ड से एके 47 और पिस्टल भी लूट ली।

English summary
The Chhattisgarh police in Raipur said they have received information that abducted Sukma collector Alex Paul Menon was safe.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL
IRE Vs PAK - 2nd ODI at Castle Avenue Sun 26th May ODI
ENG Vs NZ - 1st ODI at Lord's Cricket Ground Fri 31st May ODI
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on