Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

ऐसे पोस्टर जो करेंगे किस के बदले किस

Posted by:
Published: Friday, April 20, 2012, 14:50 [IST]

 Latest Posters Japan New Technology Aid0225

क्या कभी आपके दिल में ये अरमान आया है की आप सेक्सी बिपाशा बासु, सोनम कपूर, कैटरीना कैफ, करीना कपूर, जॉन अब्राहम, रितिक रोशन, रणबीर कपूर, आमिर खान जैसे सिलेब्स को किस करें और वो भी बिना किसी रोक टोक के। लेकिन सुनने में ये बात सिर्फ एक हसीन खयाल तक ही सीमित है। अब आपको निराश होने की जरुरत नहीं है। अब आप इन सिलेब्स को बिना किसी रोक टोक के बिल्‍कुल किस कर सकते हैं और आपका ये सपना जल्द ही पूरा हो जायगा।

ये बात आपको परेशान करेगी। एक बार जरूर ही सोंचने पर मजबूर करेगी कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। तो हम आपको बताते हैं कि आखिर माजरा क्या है?

अब तक गली, मोहल्ले, मॉल, मल्टीप्लेक्स या फिर चौराहों पर लगे पोस्टर को निहार कर आह भरने या आंख ठंडी करने वालो के लिए खुशखबरी है, जल्दी ही इन जगहों पर लगे पोस्टर्स आपको रिप्लाई करते दिखेंगे ये आपके किस या फिर किसी अन्य हरकत का जवाब आपको आप के ही तरीके से देते नजर आने वाले हैं।

यह अदभुत कारनामा कर दिखाया है जापान के पोस्टर रिसर्च के शोधकर्ताओं ने। इस नयी तकनीक में पोस्टर में लगे अल्ट्रासाउंड सेंसर से पोस्टर में लगी इमेज मूमेंट करने लगेगी और आपके स्माइल, किस या और किसी हरकत पर तुरंत रिएक्ट करेगी, लेकिन आपको ज्यादा खुश होने की ज़रूरत नहीं है। ये आपकी किसी भी अश्लील हरकत का ज़वाब बिलकुल भी नहीं देने वाली। ऐसी हरकतों के दौरान ये मोशनलेस हो जायगी।

आपको बताते चलें कि ऐसे पोस्टर्स में अब एक अल्ट्रासाउंड सेंसर लगाए जाएंगे। जैसे ही आप पोस्टर के पास पहुंचेंगे तो तुरंत ही सेंसर ऐक्टिव हो जाएंगे। फिर जब पोस्टर कि इमेज डिस्पले होगी और आप उसके पास कोई भी हरकत करेंगे तो वो बदले में बड़ी ही शालीनता से आपकी उस हरकत का जवाब देगी मजे कि बात ये है की जल्द ही ये पोस्टर्स आपके परफ्यूम,शैंपू या फिर पसीने की स्मेल पर रिऐक्ट करते दिखेंगे। मसलन अगर आपके शरीर से दुर्गंध आ रही है तो इनका रीएक्शन आपको अचरज में डाल देगा।

एक इंटरव्यू के दौरान केयो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता केदाई ओगावा ने बताया कि लोग सबसे अधिक किसी के चेहरे को देखकर ही आकर्षित होते हैं। यही कारण है कि हमने पिक्चर में फेस पर ही रिसर्च की है। भारत के कई ऐड विशेषज्ञों का मानना है कि यह टेक्नॉलजी ऐड और मनोरंजन की दुनिया को बदलकर रख देगा।

English summary
If sources are to be believed Japan is buzy developing such a posters which will respond toward one reaction. Japan is inserting ultrasound sensor in these posters.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs