क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सियाचिन में भयानक हिमस्खलन, 135 पाकिस्‍तानी सैनिक दफन!

Google Oneindia News

avalanche
इस्लामाबाद। सियाचिन सेक्टर स्थित एक शिविर में करीब 135 पाकिस्तानी सैनिक आज सुबह हिमस्खलन की चपेट में आ गए। टेलीविजन चैनल की खबरों के अनुसार सियाचिन सेक्टर के ग्यारी स्थित एक बटालियन सुबह छह बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गई। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि इस हिमस्खलन में एक कर्नल सहित करीब 135 सैनिक बर्फ में दब गए हैं।

हिमस्खलन के बाद इस क्षेत्र में राहत अभियान शुरू कर दिया गया है। हिमस्खलन की घटना में जनहानि होने की रिपोर्ट है लेकिन इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पायी है। पाकिस्तानी सेना की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ग्यारी में महत्वपूर्ण बटालियन मुख्यालय स्थित है और एक समय में यहां पर करीब तीन हजार सैनिक तैनात थे।

जम्मू कश्मीर सीमा पर संघर्षविराम होने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने सैनिकों की संख्या मैं कटौती कर दी थी। सियाचिन ग्लेशियर विश्व का सबसे उंचा और सबसे ठंडा युद्धक्षेत्र है। इस क्षेत्र में जितने सैनिक संघर्ष में नहीं मारे गए उससे अधिक खराब मौसम के चलते मारे गए हैं।

पाकिस्‍तानी सेना के मेजर-जनरल अजहर अब्‍बास ने एक बयान जारी करते हुए कहा है क‍ि आज सुबह लगभग 6 बजे एक सेना मुख्‍यालय बर्फ की चपेट में आ गया, जिसके कारण इसमें 135 से ज्‍यादा सैनिक लापता हो गये। इस घटना से भारी संख्‍या में जनहानि होने की रिपोर्ट है लेकिन अब इसके संख्‍या की प्रशासनिक रूप से पुष्‍टि नहीं की गयी है। इस घटना पर अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

Comments
English summary
An avalanche smashed into a Pakistani army base on a Himalayan glacier close to India on Saturday, burying around 135 soldiers, a security official said.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X