Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

भीषण भूकंप ने जापान को झकझोर कर रख दिया

Posted by:
Published: Wednesday, April 4, 2012, 18:29 [IST]

 Storm Kills Injures Japan Aid0205

तोक्यो। जापान में भारी बारिश और तूफान की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी। भीषण तूफान से तोक्यो में विमान और रेल सेवा भी अस्त-व्यस्त हो गया। जापान में तूफान ने कल होंसू द्वीप को झकझोर कर रख दिया। 144 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। मौसम विभाग
ने कहा है कि यह तूफान इस क्षेत्र से आज चला गया है इसके बावजूद उत्तरी जापान में तेज हवाओं के बरकरार रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

उत्तर में तोयोमा और दक्षिण में कागावा में कल दो विभिन्न गोदामों के गिर जाने के कारण दो लोग मारे गए। पुलिस को देर रात दो और लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली। अधिकारियों के मुताबिक पूरे देश में सैकड़ों लोग जख्मी हो गए। तूफान से कम्यूटर ट्रेन सेवाएं बाधित हुयी और 500 से ज्यादा उड़ानों को तोक्यो के अगल-बगल में रोकना पड़ा। ट्रेन सेवा आज बहाल हो गयी लेकिन 70 से ज्यादा उड़ाने रद्द कर दी गयी।

वहीं दूसरी तरफ वाशिंगटन के उत्तरी टेक्सास में आए कम से कम दो तूफानों में काफी नुकसान हुआ है और उड़ानों पर भी नकारात्मक असर पड़ा है। हालांकि, जनहानि की कोई खबर नहीं है । राष्ट्रीय मौसम विभाग के ऑनलाइन अलर्ट बोर्ड ने कल कहा, फिलहाल दो तूफान डीडब्ल्यूएफ (डल्लास फोर्ट वर्थ मेट्रोप्लेक्स) को प्रभावित कर रहे हैं।

स्थानीय टेलीविजन के दृश्यों में स्कूल बसों, ट्रकों और ट्रेन के डिब्बों को तेज हवा के कारण हिलते हुए दिखाया गया है। तूफान के कारण घरों को भी काफी नुकसान हुआ है। व्यस्ततम डीडब्ल्यूएफ हवाई अड्डे के प्रवक्ता डेविड मगाना ने बताया कि संघीय अधिकारियों ने डलाल्स आने वाले सभी विमानों को उड़ान भरने के विमानतलों पर ही रुकने को कहा है।

English summary
A powerful storm with typhoon-strength winds and heavy rain halted air and train traffic in Tokyo and killed four people.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs