Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

यूपी में मिली हार पर 6 को कांग्रेसियों की क्‍लास लेंगे राहुल

Posted by:
Published: Tuesday, April 3, 2012, 15:17 [IST]

 Rahul Gandhi Analyze Up Poll Party Meet Aid0163

दिल्ली (ब्यूरो)। यूपी विधानसभा चुनाव, 2012 में मिली करारी हार के बाद पार्टी महासचिव राहुल गांधी ने पार्टी के टिकट पर चुने गये विधायकों की आगामी छह अप्रैल को दिल्ली में बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में राहुल समेत कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं के तूफानी प्रचार के बावजूद पार्टी को महज 28 सीटें मिलने के बाद चुनाव में दल की इस पराजय के कारण तलाशे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक से पहले राहुल उन पराजित उम्मीदवारों की बैठक करेंगे जिन्होंने चुनाव में 20 हजार या उससे ज्यादा वोट हासिल किये थे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में उन प्रत्याशियों को भी बुलाया गया है जिन्होंने वर्ष 2009 के चुनाव में एक लाख से ज्यादा वोट पाने के बावजूद पराजय का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय के बाद आत्मावलोकन करने के लिये यह पहली समीक्षा बैठक हो रही है।

सूत्र बता रहे है कि समीक्षा बैठक के दो दिन चलने के आसार हैं। इस दौरान राहुल गांधी खुद बैठक में मौजूद रहेंगे। इस बैठक की तैयारी के मद्देनजर 5 मार्च को भी यूपी के कुछ चुनिंदा नेताओं के साथ एक बैठक की योजना है। 6 और 7 को दो दिन प्रस्तावित इस बैठक में बाकायदा सत्रों के हिसाब से होगी।

इस दौरान बड़े नेताओं की बयानबाजी और उनकी रणनीति पर कुछ तीखे सवाल उठने की भी उम्मीद बंधी है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी सचिव रहे अविनाश पांडेय की तरफ से तैयार बैठक के एजेंडे में सबसे खुलकर बात रखने को कहा जा रहा है। चूंकि, अब कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ही नहीं, बल्कि राहुल गांधी भी इसमें रहेंगे तो बैठक में कुछ नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है। बाकी जिन सीटों पर अच्छे प्रदर्शन के बावजूद कांग्रेस हारी है, वहां के लिए नेताओं को अभी से तैयार रहने और कार्ययोजना तैयार करने का काम थमा दिया जाएगा।

English summary
With the debacle in Uttar Pradesh Assembly polls coming as a shock to the Congress, Rahul Gandhi will be analyzing the outcome at a meeting of party leaders on April 6 in a move to set the house in order ahead of the Lok Sabha polls.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Match starts at 04:00 pm IST