Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

ओलम्पिक गेम्‍स पर सायनाइड हमले के फिराक में अलकायदा

Posted by:
Published: Tuesday, March 27, 2012, 11:42 [IST]

 London Olympics 2012 Al Qaeda Cyanide Attack Aid0129

लंदन। अंतर्राष्‍ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़े लोग लंदन ओलम्पिक पर सायनाइड हमला कर सकते हैं। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' ने सोमवार को यह खुलासा किया। पत्र के मुताबिक एक वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी प्रसारित की गई है कि अल कायदा से जुड़े कट्टरवादी आतंकवादी इस साल गर्मियों में होने वाले इस खेल आयोजन के दौरान नरसंहार की तैयारी में हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस खबर को गम्भीरता से लिया जाना चाहिए क्योंकि इस सम्बंध में प्रसारित जानकारी को सही माना जा रहा है। इस ऑनलाइन तैयारी की जानकारी उस समय हुई जब अल कायदा से जुड़े दो आतंकवादियों को समय से पहले जेल से रिहा किया गया। इन लोगों ने यह जानकारी प्रसारित करते हुए कहा कि उनकी चेतावनी को गम्भीरता से लिया जाना चाहिए।

आतंकवादी हाथ में लगाए जाने वाले क्रीम के माध्यम से लोगों के शरीर में सायनाइड पहुंचाने की तैयारी में हैं। यह जानकारी अबू हिजा अंसारी नाम के एक कट्टरवादी ने दी है। अंसारी ने अरबी भाषा में लिखा है कि त्वचा के माध्यम से सायनाइड को क्रीम के रूप में शरीर में पहुंचाना। त्वचा पर लगाई जाने वाली क्रीम त्वचा के छिद्र खोल देगी और तब सायनाइड शरीर में पहुंचकर अपना असर दिखा देगा।

वेबसाइट पर यह भी लिखा गया है कि जो लोग ऐसा करने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें दस्ताने पहनने चाहिए। दूसरे कट्टरवादी ने कहा कि यह अच्छा विचार है और इसे लेकर सटीक तैयारी होनी चाहिए। 2012 लंदन ओलम्पिक के लोगो के सामने बैठी महिला कट्टरवादी ने कहा कि अब ओलम्पिक के दौरान हमले की तैयारी का वक्त आ गया है क्योंकि पश्चिम जगत के लोग अब भी मुसलमानों के जीवन में दखल दे रहे हैं। लंदन ओलम्पिक का आयोजन 27 जुलाई से 12 अगस्त, 2012 तक होना है।

English summary
As Britain prepares to host the London Olympics, some fanatics related to the terrorist organization Al Qaeda seem to be plotting a deadly cyanide poison attack.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Mumbai Indians won by 4 wickets
2nd Test , Headingley, Leeds
Play stopped for day.  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on