Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

नही रद्द होगा किंगफिशर का लाइसेंस लेकिन विदेशी उड़ानें बंद

Posted by:
Published: Wednesday, March 21, 2012, 11:14 [IST]

 Kingfisher Vijay Mallya Will No Aid0092

नई दिल्ली। मशहूर विमानन कंपनी किंगफिशर को फौरी तौर पर राहत मिल गयी है। डीजीसीए किंगफिशर का लाइसेंस रद्द नहीं करेगी। अल्टीमेटम दिये जाने के बाद मंगलवार को किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या डीजीसीए के सामने पेश हुए।
उनके साथ किंगफिशऱ के सीईओ संजय अग्रवाल भी थे।

विजय माल्या ने डीजीसीए के सामने वादा किया वो बहुत जल्द अपनी माली हालत से उबर जायेंगे और वित्तिय समस्याएं उत्पन्न हुई हैं उनसे निजात पा लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि तंगी के चलते एयरलाइन सुरक्षा नियमों से अनदेखी नहीं कर रही है। साथ ही विजय माल्या ने डीजीसीए को किंगफिशर की उड़ानों का नया शेड्यूल भी सौंपा है।

लेकिन हालात अभी भी किंगफिशर के पक्ष में ना होने के कारण किंगफिशर की सारी विदेशी उड़ानें रद्द कर दी गयी है। 25 मार्च से यह लागू हो जायेगी। आपको बता दें कि पिछले तीन महीने से किंगफिशर के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है जिसके कारण पायलटों ने काम ना करने का ऐलान कर दिया था। काफी लोग कंपनी छोड़ कर चले गये है। वहीं सरकार की ओर से भी किंगफिशर को लाल झंडी दिखायी गयी है उसने कंपनी के ऊपर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।

English summary
Kingfisher will not operate on international routes said Kingfisher boss Vijay Mallya.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL
IRE Vs PAK - 2nd ODI at Castle Avenue Sun 26th May ODI
ENG Vs NZ - 1st ODI at Lord's Cricket Ground Fri 31st May ODI
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on