Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

हां, दिनेश त्रिवेदी का इस्तीफा मंजूर: मनमोहन सिंह

Posted by:
Published: Monday, March 19, 2012, 13:09 [IST]

 Manmohan Singh Dinesh Trivedi Resign Tmc Aid0092

नई दिल्ली। आखिरकार प्रधानमंत्री ने चु्प्पी तोड़ी और सदन में ऐलान किया कि उन्हें दिनेश त्रिवेदी का इस्तीफा मिल गया है। दिनेश त्रिवेदी के जाने से वे बेहद दुखी हैं और उनके इस्तीफे को मंजूर करेंगे।

इससे पहले बीजेपी के लगातार प्रहार किये जाने पर वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और पीएम मनमोहन सिंह को उनका इस्तीफा मिल गया है। लेकिन अभी वो विचारधीन है।

इससे पहले दिनेश त्रिवेदी ने रविवार को साफ कर दिया था कि वो अपना इस्तीफा पीएम साहब को भेज चुके हैं। इस्तीफा सौंपने के कुछ देर बाद ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी दिल्ली पहुंची थी जिन्होंने कहा कि वो आज अपने मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी उसके बाद ही वो कुछ कहेंगी।

वहीं अपने सहयोगियों के आगे झुकते हुए पीएम मनमोहन सिहं ने कहा कि तमिल मुद्दे पर वो श्रीलंका सरकार से बात कर रहे हैं और जो उचित और हित में होगा वो ही काम किया जायेगा। डीएमके मंत्रियों की बातो का ध्यान रखा जायेगा।

प्रधानमंत्री ने माना कि तेल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ी है। हमें आर्थिक विकास दर बढ़ानी होगी। हालांकि पिछले कुछ महीनों में महंगाई में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन कभी-कभी मामले को दुरूस्त करने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ते हैं।

English summary
I am forwarding Dinesh Trivedi's resignation to the President, the Prime Minister Manmohan Singh said in Parliament.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on