Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

राजस्‍थान की पहाडिय़ों से टकराया मिराज लड़ाकू विमान

Posted by:
Published: Monday, March 5, 2012, 17:13 [IST]

 Mirage 2000 Crashes Rajasthan Aid0205

जयपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बावनवास थानाक्षेत्र में सोमवार सेना का एक लडाकू विमान मिराज- 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुये बताया कि विमान के दोनों पायलट दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही कूद गये, जिससे वे सुरक्षित बच गये। सूत्रों के अनुसार विमान ग्वालियर से जोधपुर जा रहा था।

विमान मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ा था। विमान के दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने का कारण इंजन में फ्यूल लीकेज होना माना जा रहा है। वायुसेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर 12.40 पर ग्रामीणों ने पहाडि़यों से जोरदार धमाके की आवाज सुनी। उन्‍होंने देखा कि पहाडि़यों से आग की लपटें और धुआ भी निकल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी वहां पहुंचा। पिछले 10 दिनों में मिराज-2000 की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मध्‍य प्रदेश में 24 फरवरी को दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ था।

English summary
A Mirage 2000 fighter plane of the Indian Air Force (IAF) on Monday crashed near a village in Rajasthan's Sawai Madhopur district.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs