लखनऊ। दूसरे चरण के मतदान के बाद से ही कांग्रेस का भरोसा हो चला है कि उसकी स्थिति मजबूत होगी। कांग्रेस का दावा है कि विधानसभा चुनावों में पार्टी के पक्ष में परिर्वतन की लहर चल रही है। प्रथम और आज दूसरे चरण के मतदान में कांग्रेस का प्रर्दशन बढिय़ा रहा है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी को अपेक्षा से अधिक सीटें मिलेगीं और भरोसा है कि प्रदेश की जनता अस्थिर सरकार नहीं देगी। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा से मिलकर प्रदेश में सरकार बनाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मायावती सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण आम आदमी सुरक्षित नहीं रहा। इस सरकार में केन्द्र से मिले धन का खुला दुरुपयोग किया गया।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मायावती दलित की नहीं दौलत की बेटी है और इनका दलितों से कुछ भी नहीं लेना-देना नहीं है। बसपा सुप्रीमों ने प्रदेश का सारा पैसा मूर्तियों व पार्को पर खर्च किया जिससे प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो गयी। कांग्रेस नेता के निशाने पर भाजपा भी रही श्री सिंह ने कहा कि चुनाव के समय ही उसे राममंदिर याद आता है।
उन्होंने कहा कि सपा भी कई बार संघ व भाजपा की मदद ले चुकी है। राज्य की जनता जाति व धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जाति व धर्म की राजनीति नहीं की। कांग्रेस ने केवल विकास को ही प्राथमिकता दी है। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बाबत उन्होंने कहा कि बाबरी विध्वंस मामले में दोषी कल्याण सिंह को बुलन्दशहर से लोकसभा चुनाव जिताने में मदद की थी और अपनी पार्टी के आगरा अधिवेशन में कल्याण ङ्क्षसह जिन्दाबाद के नारे लगवाये थे। उन्होंने कहा कि पिछले 22 साल से यूपी में राज कर रही गैर कांग्रेस सरकारों ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया।