•  

तीसरे चरण में 56 सीटों पर आज थमेगा प्रचार

सोमवार, फरवरी 13, 2012,12:57 [IST]
लखनऊ। विधानसभा चुनाव का चक्र अब पूर्वांचल से आगे बढ़कर तीसरे चरण में उस गंगा बेल्‍ट में पहुंच रहा है जो कभी देश की राजनीतिक और सांस्‍कृतिक राजधानी होने का गौरव प्राप्‍त करता है। वाराणसी के घाटों, भदोही के कालीन बुनकरों, सोनभद्र के आदिवासियों व इलाहाबाद के संगम को समेटे इस इलाके की 56 सीटों पर 15 फरवरी को होने वाले मदतादन के लिये प्रचार प्रसार आज शाम 5 बजे समाप्‍त हो जायेगा।

इस चरण में सुल्तानपुर, कौशाम्बी, इलाहाबाद, छत्रपतिसाहू जी महराजनगर (अमेठी), जौनपुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, मिर्जापुर व सोनभद्र में चुनाव होगा। प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण राजनीतिक दल और उम्मीदवार यहां पूरा दमखम दिखाने में जुटेंगे। इस चरण के कुल 1021 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1.75 करोड़ मतदाता करेंगे। प्रत्याशियों में 77 महिलाएं भी शामिल हैं।

इस चरण में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भाजपा से, मायावती सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, इन्द्रजीत सरोज, विनोद सिंह व मंत्री पद से हटाये गये रंगनाथ मिश्र बसपा से, बसपा सरकार में मंत्री रहे राकेश धर त्रिपाठी निर्दलीय, पूर्व मंत्री अमिता सिंह कांग्रेस से और पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह सपा से मैदान में हैं। दिग्गजों की प्रतिष्ठा दावं पर होने के कारण भाजपा खासी फ्रिकमंद है।
English summary
The campaigning for the third phase of assembly elections in Uttar Pradesh ends on Monday evening, a total of 1,021 candidates are in fray for this phase.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test