•  

डीएम रायबरेली पर बसपा के लिये काम का आरोप, तबादला

सोमवार, फरवरी 13, 2012,14:12 [IST]
रायबरेली। यूपी का महासंग्राम धीरे-धीरे अब तीसरे चरण में प्रस्‍थान कर चुका है। ऐसे में सियासी गहमागहमी चोटी पर है। राजनीतिक पार्टियों की तरफ से आरोप प्रत्‍यारोपों का दौर भी जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से रायबरेली की जिलाधिकारी अमृता सोनी की शिकायत की है। कांग्रेेस ने अमृता पर आरोप लगाया है कि वह चुनाव में बसपा के लिये काम कर रही हैं। इस शिकायत पर त्‍वरीत कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने अमृता सोनी का तबादला कर दिया है।

तबादले के बाद अमृता सोनी को जनपद सीतापुर सौंपा गया है जहां पहले चरण में ही चुनाव संपन्‍न हो चुका है। मालूम हो कि रायबरेली सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है और कहीं ना कहीं कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता है। कांग्रेस को इस बात का डर था कि जिलाधिकारी चुनाव के दौरान कुछ गड़बड़ी करवा सकती‍ है और बसपा को फायदा दिलवा सकती हैं।

इसी कारण कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। मालूम हो कि अभी तक यह सूचना नहीं आई है कि रायबरेली के जिलाधिकारी की कमान किसे सौंपी गई है। वहीं दूसरी तरफ यह भी खबर आ रही है कि मेरठ के डीआईजी प्रेम प्रकाश का भी तबादला कर दिया गया है। हरिनरायण को मेरठ का नया डीआईजी बनाया गया है।
English summary
The turf war between Congress-BSP in the Gandhi Nehru family's pocket-borough of Raebareli and Amethi intensified on Saturday with Congress approaching the Election Commission seeking transfer of Raebareli District Magistrate during the current Assembly polls. Focusing on this complaint EC transfer DM today.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets