•  

शिवसेना ने किया 40 हजार करोड़ का गबन

सोमवार, फरवरी 13, 2012,14:00 [IST]
bal thackeray
मुंबई। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शिवसेना के ऊपर लगे मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में 40,000 करोड़ रुपए की अनियमितता के आरोपों की जांच करने की मांग की है। पवार ने मुख्‍यमंत्री अशोक चौहान के साथ चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीएमसी में पिछले दिनों पांच वर्षो में 40,000 करोड़ के घोटाले में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन जिम्‍मेदार है।

शरद पवार ने लोगो से गुहार लगाई कि वे निकाय स्‍तर पर सुधार के लिए राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार को वोट दें। उन्‍होनें थाणे और मुंबई नगर निगम में शिवसेना के शासन काल पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने विकास के लिए तो करोड़ो रूपये दिए लेकिन शिवसेना ने इसका इस्‍तेमाल अपनी पार्टी के हित के लिए ऐसा किया।

पिछले 17 सालों से मुंबई महानगर पालिका भाजपा-शिवसेना के हाथों में है, इस कारण मुंबई का विकास रूका हुआ है। पवार ने कहा कि शिवसेना-भाजपा के लिए बीएमसी सोने का अंडा देने वाली मुर्गी है। दोनो पार्टियों के नेताओं के पास मुंबई के विकास के लिए कोई योजना नहीं है। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा में मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखने के मामले में भाजपा की भी खिंचाई की।



English summary
Refuting the allegations of corruption in the Shiv Sena-controlled Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC), party supremo Bal Thackeray tonight teared into NCP chief Sharad Pawar and Congress leader Narayan Rane.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets