•  

महिलाओं के वाशरूम में घुसा आदमी तो मचा हंगामा

सोमवार, फरवरी 13, 2012,15:26 [IST]
Youth
अहमदाबाद के एक्रोपोलिस मॉल के एक महिला वॉशरूम में एक आदमी घुस गया। जब महिलाओं को इसकी भनक लगी तो उन्‍होंने उस आदमी को पकड़ लिया। महिलाओं के वॉशरूम में घुसे इस आदमी का कहना है कि वह गलती से वहां चला गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वॉशरूम में गई एक महिला ने बताया कि जब वह केबिन में थी तो उसे लगा कि कोई उसे देख रहा है। वह बाहर आ गई तो कोई आदमी वहां से भागकर निकला। कुछ महिलाओं ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। फिर क्‍लीनिंग स्‍टाफ ने उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम विजय राठोर है और वह दिल्‍ली का रहने वाला है।

उस युवक ने बताया कि वह एक शादी में शामिल होने शहर आया था। शादी के बाद वह इस मॉल में आया और गलती से महिलाओं के वॉशरूम में चला गया। उसको जब अहसास हुआ कि यह महिलाओं के लिए है तो वह बाहर आ गया। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में युवक को 2 साल की सजा व जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
English summary
In Ahmadabad a man entered in woman washroom in a mall. Police arrested him him for 'outraging a woman's modesty.'
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets