पटाया। भारतीय स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और ऑस्ट्रेलिया की उनकी जोड़ीदार अनास्तासिया रोडियोनोवा ने पटाया ओपन का युगल खिताब जीत लिया है। ये जोड़ी एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए आज यहां हाओ चिंग चान और युंग जान चान की चीनी ताइपे की जोड़ी को हराकर इस खिताब पर फतह हासिल की।
भारत-ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष वरीय जोड़ी ने एक घंटे और छह मिनट चले फाइनल में 3-6, 6-1, 10-8 से जीत दर्ज की। इससे पहले एकल वर्ग में सानिया का अभियान क्वार्टर फाइनल में ही थम गया था जब उन्हें चीनी ताइपे की क्वालीफायर सु वेई सीह के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
सानिया और रोदियोनोवा को इस खिताबी जीत से 11 हजार डॉलर और 280 डब्ल्यूटीए अंक मिले। सानिया के करियर का यह 13वां डब्ल्यूटीए खिताब हैं। सानिया एकल के क्वार्टरफाइनल में हार गई थी, लेकिन युगल में उन्होंने अपना अभियान खिताब को हासिल कर समाप्त किया। इस शानदार जोड़ी ने पहला सेट 3-6 से गंवाने के बाद मैच में शानदार वापसी की।