•  

किसका किस सबसे लंबा, साबित करने में जुटे 7 जोड़े

सोमवार, फरवरी 13, 2012,15:42 [IST]
पट्टाया। दुनिया बेहद रंगीली और अजूबों से भरी हुई है। इस समय पूरी दुनिया में वैलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है, जिसके तहत आज 7 वां दिन है और लोग इस दिन को 'किस डे' के रूप में मनाते हैं। लेकिन थाईलैंड की आवोहवा में वैलेंटाइन वीक को कुछ ज्यादा ही हॉट अंदाज में मनाया जाता है।

यहां के खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस पट्टाया में हर साल 12 फरवरी को एक अजीबो-गरीब प्रतियोगिता होती है जिसे नाम दिया जाता है 'The world record for longest continuous kiss' यानी की 'विश्व की सबसे लंबी किस प्रतियोगिता'। 

इस साल भी यह प्रतियोगिता जारी है, जिसमें अभी तक 7 जोड़े टिके हुए हैं। इस प्रतियोगिता का समापन 14 फरवरी को होगा। इस प्रतियोगिता में तो कई जोड़ो ने भाग लिया था लेकिन टिके केवल 7 जोड़े हैं। इस प्रतियोगिता के नियम के तहत 'किस' करने वाले जोड़े को प्रतियोगिता के तहत ना तो पानी पीने की इजाजत है और ना ही कुल्ला करने की। उन्हें ब्रेक के दौरान पानी या जूस पीने को दिया जाता है वो भी स्ट्रा के जरिये।

यहां तक कि प्रतियोगिता के तहत प्रतियोगियों को बाथरूम जाने की इजाजत नहीं है अगर जरूरत आन पड़ती है तो वो रेफरी के साथ ही बाथरूम जा सकते है। प्रत्येक जोडे को एक वर्गमीटर की ही जगह दी गई है जिसमें वह अपने साथी के साथ किस करते रहेंगे।

पिछले साल इस 'किस' प्रतियोगिता का खिताब लक्काना तिरानारात और उनके पति ने जीता था जिन्होंने एक-दूसरे को लगातार 46 घंटे 24 मिनट और नौ सेकेण्ड तक चूमा था।

इस बार फिर से दोनों मियां-बीवी इस प्रतियोगिता का हिस्सा है और उन्होंने दावा किया है कि वो ही इस बार भी जीतेंगे। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता को जीतने वाले को एक लाख की हीरे की अंगूठी और 2 लाख के होटल का  गोल्डन पैकज मिलेगा जहां किसिंग जोड़ा आसानी से तीन दिन और दो रातें बिता सकेगा।
English summary
Thai couples kiss during a competition for the World's Longest Continous Kiss ahead of Valentine s Day in Pattaya, Thailand on February 12, 2012.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets