•  

भ्रष्टाचारी कांग्रेस मुसलमानों को गद्दार मानती हैं: रामदेव

सोमवार, फरवरी 13, 2012,13:18 [IST]
बांदा। योग गुरू बाबा रामदेव इन दिनों यूपी में मतदाता जागरण अभियान चला रहे हैं। जिसके तहत वो बांदा पहुंचे थे। जहां उन्होंने स्टार न्यूज से बात करते हुए कांग्रेस पर तीखे और संगीन आरोप लगाये। उन्होंने साफ तौर कहा कि कांग्रेस का कोई मां-बाप नहीं है, उसकी आत्मा मर चुकी है। पूरे देश को लूटने के बाद अब उसकी गंदी निगाहें उत्तर प्रदेश पर लगी हुई है और जो थोड़ा-बहुत यहां बचा हुआ है उसे भी खाने की तैयारी में है।

'भ्रष्टाचारी कांग्रेस मुसलमानों को गद्दार मानती हैं'

बाबा रामदेव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी मु्द्दे में मुस्लिमों को आरक्षण देकर वो वोट पाना चाहते हैं लेकिन मैं आपको बता देना चाहता हूं कि कांग्रेस  और राहुल दोहरे चरित्र के मालिक है। वो यहां पर आरक्षण के जरिये मुसलमानों के रहनुमा बनने चले हैं तो वहीं दूसरी और वो देश के मुसलमानों को देशद्रोही मानते हैं।

उन्होंने बकायदा रामलीला मैदान में उनके अनशन के दौरान हुए लाठीचार्ज की एक एफाडेविट दिखायी और उसमें की चंद लाइनें पढ़ते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है कि रामलीला मैदान के आस-पास मौजूद मुसलमानों को वो देश में हुए आतंकी हमलों में लिप्त मानती है। बाबा रांमदेव ने कहा कि मैं यहां के मुसलमानों की आंख खोलना चाहता हूं कि वो किसी के बहकावे में ना आये। राहुल समेत पूरी कांग्रेस मुसलमानों को गद्दार मानती है। 

'लालची कांग्रेस यूपी को लूटना चाहती है'

बाबा रामदेव की तीखी वाणी प्रियंका गांधी पर भी चली। उन्होंने कहा कि बेशर्म कांग्रेस अब प्रियंका के बच्चों के जरिये लोगों से वोट मांग रही है। और तो और प्रियंका गांधी को भी शर्म नहीं आ रही है कि वो अपने मतलब के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही हैं। जिस तरह से शेरनी के मुंह में खून लग जाने के बाद उसे कुछ अच्छा नहीं लगता है उसी तरह कांग्रेस के मुंह में मक्कारी और सत्ता का स्वाद लगा हुआ है जिसे वो किसी भी कीमत पर पाना चाहती है। तभी तो वो बच्चों की भी नुमाइश कर रही है।

'बेशर्म प्रियंका वोट के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही है'

अरे दलितों के घर जाकर रोटी खाने वाले कांग्रेसी कभी दलितों और गरीबों की रोटी का इंतजाम क्यों नहीं करते हैं? बाबा रामदेव ने कहा कि काले धन के मुद्दे पर काले झंडे की बात करने वाले राहुल गांधी का भी पैसा स्वीस बैंकों में जमा हुआ है इसलिए तो वो काले धन पर चु्प्पी साध जाते हैं। कांग्रेस पार्टी सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में नहाई हुई है।

यही नहीं बाटला हाउस एनकांउटर की तस्वीरे देखकर रोने वाली यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी के लिए बाबा रामदेव ने कहा कि वो तो घड़ियाली आंसू बहा रही हैं।  इससे ज्यादा बेशर्मी की बात क्या होगी कि वो अपने आंसू को भी अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। अगर उन्हें वाकई में दुख हुआ था तो उस समय क्या  उनके आंसू सूख गये थे जब रामलीला मैदान में बेकसूर लोगों  पर आधी रात में लाठी चलाई जा रही थी और मेरी शिष्या शहीद राजबाला को गोलियों से भूना जा रहा था।

'क्यों नही सोनिया गांधी राजबाला के मरने पर रोईं'

सोनिया, राहुल और प्रियंका समेत पूरी कांग्रेस पार्टी सुरसा के मुंह की तरह देश को अपने लालच के चक्कर में निगली जा रही है। इतना सब कुछ कहने के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी कोई निजी दुश्मनी कांग्रेस से नहीं है और ना ही सोनिया, प्रियंका और राहुल से कोई मनमुटाव है, ये तो मेरा गुस्सा है जो फूट पड़ता है, जब देश में गरीबी और लाचारी  उन्हें दिखायी देती है। मैं उग्र नहीं व्याकुल संन्यासी हूं।
English summary
Corrupt Congress believes Indian Muslims are traitors said Yoga Guru Baba Ramdev in Banda On Star News. He Also Said that Shameless Priyanka Gandhi and Greedy Congress Used Priyanka's children for Congress Votes.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test