•  

इस्तीफा देने की हलचल के बीच सेना प्रमुख जाएंगे ब्रिटेन

सोमवार, फरवरी 13, 2012,12:47 [IST]
Army chief General V K Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। सरकार व सेनाध्यक्ष में तल्खी के बीच आज सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्रिटेन रवाना हो रहे हैं। वे वहां पांच दिन रहेंगे। जन्मतिथि को लेकर कानूनी लड़ाई हारने के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जनरल वीके सिंह की यह यात्रा शुक्रवार तक चलेगी।

अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान सेना प्रमुख भारत-ब्रिटेन के बीच मौजूदा संबंधों को मजबूती प्रदान के साथ विभिन्न मुद्दों पर वरिष्ठ सैन्य और असैन्य अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देना दोनों देशों की प्राथमिकता के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें आर्थिक, वाणिज्यिक, ऐतिहासिक और विदेश नीति शामिल है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जनरल सिंह की यह पहली विदेश यात्रा है। वह आगामी 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
English summary
Army chief General V K Singh is undertaking a five-day tour to UK on Feb 14, a move that could scotch media speculation about his resignation in the near future after his loss in the legal battle over his age in the Supreme Court.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets