•  

ठाकरे ने शरद पवार से कहा एक्‍सचेंज करो पार्टी और प्रॉपर्टी

रविवार, फरवरी 12, 2012,19:26 [IST]
Bal Thakrey
मुंबई। मुंबई में 16 फरवरी को होने वाले निकाय चुनावों से पहले वहां राजनीतिक उठापठक तेज हो गई है। यहां की 2 बड़ी राजनीतिक हस्तियां शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार आमने-सामने हैं। शरद पवार ने शिवसेना पर निकाय चुनावों के दौरान 40 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था।

ठाणे में एक रैली को संबोधित करते हुए बाल ठाकरे ने कहा कि वे शरद पवार को खुली चुनौती दी है वे मेरी पार्टी के साथ अपनी पार्टी और प्रॉपर्टी बदल लें। कुछ दिन पहले शरद पवार ने यह भी कहा था कि बाल ठाकरे का राजनीति में अ‍सतित्‍व अब खत्‍म हो चुका है। इसके जवाब में बाल ठाकरे ने कहा कि शरद पवार को रैली में आकर देखना चाहिए कि मेरा राजनीतिक महाराष्‍ट्र में क्‍या है।

अपनी इस रैली के दौरान बाल ठाकरे ने कांग्रेस नेता नारायण राणे और अपने भतीजे और मनसा प्रमुख राज ठाकरे पर भी जमकर निशाना साधा। ठाकरे ने कहा कि अगर राज ठाकरे की पार्टी इन चुनावों में जीत हासिल कर लेती है तो वे राजनीति से सन्‍यास ले लेंगे।
English summary
Shiv Sena Chief Bal Thackeray ask NCP Chief Sharad Pawar to exchange the party and asset.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets