•  

दिल्ली में 24 घंटे में हो सकती है बारिश

रविवार, फरवरी 12, 2012,16:03 [IST]
Rain
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ ने पांव पसारना शुरू कर दिया है इस कारण दिल्ली और एनसीआर में बादलों का डेरा है। मौसम विभाग का आंकलन है कि कुछ इलाकों में आज झिटपुट बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बतायाकि पहाड़ी इलाके में हुई बर्फबारी का असर दिल्ली में साफ दिखाई दे रहा है। शनिवार को दिन के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक व तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम व न्यूनतम तापमान 21.8 व 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रविवार को दिनभर बादल छाए रहने तथा कहीं कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान 23 व 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम का यह मिजाज अभी कम से कम एक सप्ताह तक जारी रहेगा। हालांकि गत बृहस्पतिवार को जिस तरह न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, अब तापमान इतना नीचे जाने की कम संभावना है। कुछ दिनों तक सुबह के दौरान किसी किसी इलाके में आंशिक रुप से कोहरा भी छाया रहेगा। विभाग के अनुसार दिल्ली में इन दिनों पड़ रही ठंड अपने आखिरी पड़ाव पर है। 20 फरवरी के बाद से ठंड कम होने लगेगी।
English summary
A fresh western disturbance could ensure a wet Sunday for Delhiites, with the possibility of a hailstorm in some areas.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets