डॉक्टर दंपत्ति लेते थे इतनी घूस कि मशीन से गिनते थे नोट
डॉक्टर दंपत्ति द्वारा ली गई घूस की कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घूस के पैसों की गिनती करने के लिए इन लोगों ने नोट गिनने की मशीन रखी हुई थी। कागजी संपत्ति के अलावा इनकी और भी काफी संपत्ति है। जिसमें इनके पास 2 गोदाम, 25 एकड़ जमीन, 1 कोल्ड स्टोरेज, एक पेट्रोल पंप, बड़ी मात्रा में जेवर और 4 कार बरामद की गई हैं।
यह संपत्ति डॉक्टर दंपत्ति की संपत्ति से कहीं ज्यादा है। लोकायुक्त की टीम ने बताया कि यह पूरी संपत्ति उनके अलावा उनके दो बेटों के नाम पर है। इस डॉक्टर दंपत्ति को अनिमितताओं के चलते निलंबित किया जा चुका है। जिसके बाद उन्हें उज्जैन में ड्यूटी दी गई थी। फिलहाल उनकी संपत्ति की जांच की जा रही है। इसके मुताबिक यह संपत्ति और भी अधिक हो सकती है।
मध्य प्रदेश इस समय सरकार संपत्ति के दुरुपयोग का गढ़ बन गया है। राज्य में पिछले 6 महीने में सरकारी विभागों में जो छापे पड़े हैं उनमें अब तक लगभग 100 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति जब्त की जा चुकी हे। फिलहाल राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला चरम पर है।