कोलकाता। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने आज कहा कि वह अपने नए युगल जोड़ीदार रोहन बोपन्ना के साथ तकनीकी मुद्दों पर काम कर रहे हैं जिससे स्पष्ट संकेत जाते हैं कि वह लंदन ओलंपिक से पूर्व लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाने के इच्छुक नहीं हैं। भूपति ने बोपन्ना के बारे में कहा कि हमें एक दूसरे के खेल के मुताबिक ढलना होगा।
हमारे सामने लंबा सत्र है। उसने एकल और युगल खिलाड़ी के रूप में खुद को शीर्ष स्तर पर साबित किया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह काफी चिंता की बात है। बोपन्ना और भूपति की जोड़ी हाल में आस्ट्रेलियाई ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हो गई थी। लंदन में 27 जुलाई से 12 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेलों में बोपन्ना के साथ जोड़ी की संभावना पर भूपति ने कहा कि इसका फैसला मुझे या लिएंडर को नहीं करना है।
एआईटीएफ को फैसला करना है कि ओलंपिक के लिए सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध टीम कौन सी है। भूपति ने आस्ट्रेलियाई ओपन में पेस के खिताबी जीत के साथ कैरियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने की सराहना की और अपने इस पुराने जोड़ीदार को वाइन करार दिया जो उम्र बढ़ने के साथ बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि उसका (लिएंडर पेस) उम्र बढ़ने के साथ खेल निखरता जा रहा है - वाइन की तरह।