•  

ब्लू फिल्म देखने वाले मंत्रियों पर पूनम का हॉट ट्वीट

गुरूवार, फरवरी 9, 2012,15:03 [IST]
अपनी बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली किंगफिशर बिकनी मॉडल ने जमकर टि्वटर पर कर्नाटक के उन तीनों मंत्रियों का मजाक उड़ाया है जो रंगे हाथों विधानसभा में ब्लू फिल्म देखते पाये गये हैं। पूनम ने बहुत ही उत्तेजक ढंग से मंत्रियों के लिए लिखा है,प्लीज आप लोग उत्तेजित होने के लिए तैयार रहे, उन्हें लगता है मंत्रिगण विधानसभा में वयस्क फिल्म देखकर वैलेंनटाइन वीक मना रहे थे।

केवल पूनम पांडे ने ही नहीं बल्कि निर्देशक राम गोपाल वर्मा और लेखक चेतन भगत ने भी अश्लील वीडियो मामले में मंत्रियों का मजाक उड़ाया है और टि्वटर पर उनकी चुटकी ली है।

गौरतलब है कि मंगलवार को एक निजी चैनल पर दिखाया गया कि कर्नाटक सरकार के तीन मंत्री एक महत्वपूर्ण बहस के दौरान विधानसभा में बैठकर अश्लील फिल्म देख रहे थे। तीनों के नाम है सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सेवदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री सीसी पाटिल और पर्यावरण मंत्री जे कृष्‍णा पालेमार। फिलहाल तीनो मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया है और जांच होने तक उनकी विधानसभा में आने पर पाबंदी लगा दी है।

English summary
Poonam Pandey is having fun about the two ministers who were caught watching adult in Karnataka assembly and have now resigned.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets