•  

सीडी मामले में केस दर्ज, मुलायम की मुश्किलें बढ़ी

गुरूवार, फरवरी 9, 2012,17:38 [IST]
नई दिल्‍ली। यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव को एक बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि कथित सीडी मामले में दिल्ली पुलिस ने मुलायम सिंह यादव, लोकमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह और पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस इन तीनों से पूछताछ भी कर सकती है,  जो कि चुनावों के बीच में ही सकती है।

ग़ौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल में पूर्व कानून मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के वकील शांति भूषण और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बीच बातचीत की एक सीडी सामने आई थी, जिसमें कथित तौर पर एक जज को रिश्वत देने की बात कही गई थी।

हो सकता है कि इस बारे में जांच करने के लिए मुलायम, अमर और शांति भूषण के आवाज के नमूने लिये जायें। इस बारे में जब मुलायम सिंह ने पूछा तो उन्होंने कहा कि यह मेरे खिलाफ एक सियासी चाल है। यह सबकुछ मुझे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। अगर वाकई में ऐसा होता है तो चुनाव के मद्देनजर सपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
English summary
The Delhi Police on Thursday registered a case of criminal conspiracy in the Shanti Bhushan CD case. The cops are set to issue notices for interrogation to Mulayam along with Shanti Bhushan and former Samajwadi Party leader Amar Singh.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets