•  

इंटरनेट पर प्‍यार, असल में धोखा

बुधवार, फरवरी 8, 2012,16:00 [IST]
internate
सिंगापुर। सिंगापुर में इंटरनेट के जरिए प्यार के जाल में लोगों को फांस कर धोखाधड़ी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले साल यहां ऐसे मामलों में तीन गुणा बढ़ोतरी दर्ज की गयी है और दो करोड़ 30 लाख सिंगापुरी डॉलर रकम की धोखाधड़ी की गयी। इस तरह के व्यवसायिक अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन चिंतित है।

मीडिया के एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हालांकि पिछले 20 साल के दौरान वर्ष 2011 में शहर में अपराध का ग्राफ नीचे आ गया है लेकिन इस तरह के व्यवसायिक अपराधों के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन चिंतित है। पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस कार्रवाई की वजह से अपराधों खासकर हत्या, डकैती और हिंसा के मामलों में कमी दर्जर् की गयी है।

दंगा और छीना-झपटी चोरी के मामलों में भी कमी दर्ज की गयी है। पुलिस ने वर्ष 2010 में 10,000 व्यक्तियों पर 653 मामले दर्ज किए। पिछले साल यह आंकड़ा घटकर 606 पर आ गया। वर्ष 1992 में यह आंकड़ा सबसे अधिक 1,373 था। पिछले साल इंटरनेट पर प्यार के जाल में फांस कर ठगी के 62 मामले सामने आए जबकि वर्ष 2010 में यह आंकड़ा सिर्फ 21 था।


English summary
Singapore’s commercial crimes rose last year as victims fell prey to lottery and Internet love scams.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test