•  

प्रियंका के काफिले का वाहन टेम्पो से टकराया, सात घायल

शनिवार, फरवरी 4, 2012,17:37 [IST]
Priyanka Gandhi
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के लिए प्रचार करने आई पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाडरा के काफिले में शामिल एक वाहन के आज अनियंत्रित होकर टेम्पो से टकरा जाने से तीन महिलाएं सहित सात लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुसाफिरखाना से भवानीगढ़ आते वक्त प्रियंका के काफिले में सबसे पीछे चल रहा एक वाहन बल्दीराय क्षेत्र के पाराबाजार मार्ग पर अनियंत्रित होकर एक टेम्पो से टकरा गया।

यह वाहन सुलतानपुर से कांग्रेस के विधायक मुईद अहमद का था। उन्होंने बताया कि इस हादसे में टेम्पो पर सवार तीन महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बल्दीराय के थानाध्यक्ष के मुताबिक इस सिलसिले में एक मामला दर्ज आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से गाड़ी का चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

आपको बताते चलें कि वर्तमान में प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में यूपी के विभिन्‍न जनपदों में जनसभा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सोनिया गांधी और राहुल गांधी खुद यूपी में अपनी खो चुकी पहचान वापस लाने के लिये हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
English summary
Seven injured in a road accident when one vehicle of Priyanka Gandhi's group hits a tempo near Sultanpur district of Uttar Pradesh.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test