•  

पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

शनिवार, फरवरी 4, 2012,18:20 [IST]
Rape
भोपाल। मध्‍य प्रदेश के सिवानी जिले में एक ऐसी घिनौनी वारदात सामने आई है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे। यहां एक बाप ने अपनी सगी नाबालिग बेटी को अपने हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने बलात्‍कारी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मेडिकल रिपोर्ट में भी बलात्‍कार की पुष्टि भी हो चुकी है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले के तहसील मुख्यालय लगखनादौन में एक व्यक्ति ने अपनी ही 11 वर्षीय पुत्री को कथित रूप से हवस का शिकार बना डाला। थाना प्रभारी पीएस बालरे ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में निवास करने वाले लक्ष्मी प्रसाद रजक की पत्नी दो फरवरी की रात किसी विवाह में शामिल होने गयी थी और उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर पिता व्यक्ति ने अपनी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला।

उन्होंने बताया कि अगले दिन भुक्तभोगी बेटी ने अपने पिता की हरकत अपने अन्य परिजनों को बताई, जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 का मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। लक्ष्मी प्रसाद को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
English summary
A man raped his own minor daughter in Madhya Pradesh. Polish arrested that person and send to jail.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test