•  

2जी घोटाले पर बीजेपी ने कांग्रेस से कहा पिक्‍चर अभी बाकी है मेरे दोस्‍त

शनिवार, फरवरी 4, 2012,17:54 [IST]
2G Scam
दिल्‍ली। 2जी घोटाले में भले ही भारतीय जनता पार्टी पी चिदंबरम को घेरने में कभी सामने न आई हो मगर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला उनके पक्ष में आने से पार्टी बुरी तरह निराश है। इस घोटाले में स्रब्रमण्‍यम स्‍वामी के कंधे पर बंदूक रखकर बम दाखने की कोशिश में जुटी भाजपा का पटाखा फुस हो गया। अब भाजपा जनता को यह कह रही है कि 2जी घोटाले का यह अभी ट्रेलर मात्र था।

भाजपा ने कहा कि इस फैसले से सरकार की भ्रष्ट छवि नहीं बदल जाएगी और वह देश के सामने चिदंबरम की राजनीतिक जवाबदेही का मुद्दा उठाना जारी रखेगी। उसने कहा कि कहानी यहीं खत्म नहीं हो जाती क्योंकि निचली अदालत के इस निर्णय के विरूद्ध अभी भी उच्च न्यायालय और उसके बाद शीर्ष अदालत में जाने के रास्ते खुले हैं।

मुख्य विपक्षी दल के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने यहां कहा इस फैसले से न तो सरकार की भ्रष्ट छवि बदल जाएगी और न ही इसके खिलाफ हमारे अभियान की तीव्रता में कोई कमी आएगी। हम राष्‍ट्र के सामने इस बड़े घोटाले में चिदंबरम की जवाबदेही को उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चिदंबरम को 2जी मामले में अभियुक्त बनाने की दलील को खारिज करने का फैसला निचली अदालत का है।

इसके बाद दो अन्य उच्च अदालतें हैं जहां इस फैसले के खिलाफ अपील की जा सकती है। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर ने दावा किया कि चिदंबरम के खिलाफ बहुत से सुबूत हैं। जनता के मन में गृह मंत्री से बहुत से प्रश्न हैं। देश उनका जवाब चाहता है जिसे सरकार को देना होगा।

पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने कहा मुझे नहीं लगता यह फैसला निराश करने वाली बात है क्योंकि कहानी यहीं खत्म होने नहीं जा रही है। अभी उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में जाने के रास्ते खुले हैं।
English summary
After the CBI trial court on Saturday dismissed Subramanian Swamy's plea to make Home Minister P Chidambaram co-accused in the 2G spectrum scam case. BJP has said still the case is open for higher Court.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test