•  

मुलायम पर मुसीबत आई तो करूंगा मदद: अमर सिंह

शुक्रवार, फरवरी 3, 2012,13:45 [IST]
amar singh
बलिया। अगर राजनीति को दलबदल और मौका परस्‍ती का नाम दिया जाए तो गलत नहीं होगा। सपा के पूर्व महासचिव राष्‍ट्रीय लोकमंच अध्यक्ष अमर सिंह जो लगातार मुलायम सिंह पर तीखे वार करते नजर आते थे लेकिन अब उनका मुलायम के प्रति रवैया कुछ बदला सा नजर आ रहा है। अमर सिंह ने कहां कि भविष्य में अगर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर कोई मुसीबत आई तो वह उनकी हरसम्भव मदद करेंगे।

सिंह ने जिले के सिंकदरपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि मुलायम सिंह ने भले ही अपने सारे दरवाजे मेरे लिये बंद कर दिये हों, लेकिन अगर भविष्य में मुलायम किसी विपत्ति में पड़ते हैं तो मैं उनका पूरा सहयोग करूंगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर सपा प्रमुख धन की लूट-खसोट के मामले में फंसते हैं तो वह उनकी मदद नहीं करेंगे।

सपा से निष्कासन के बाद राष्‍ट्रीय लोकमंच का गठन करने वाले सिंह ने खुलासा किया कि उनकी तथा सांसद जया प्रदा की आज लखनऊ हवाई अड्डे पर मुलाकात हुई थी। बकौल अमर सिंह कहा कि उन्होंने तथा जया प्रदा ने यादव के पैर छुए और गुजारिश की कि वह बलात्कार पीडि़त महिलाओं को नौकरी देने की अपनी घोषणा को वापस ले लें।

English summary
Mulayam Singh Yadav facing flak after his remark that rape victims would be given government jobs, expelled party leader Amar Singh today promised to offer him all possible help in his "hour of crisis.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 5 wickets