
दिल्ली (ब्यूरो)। ताजमहल देखने आई कोरियन महिला के साथ तीन युवकों ने फोटो खिंचाने के बहाने रेप करने की कोशिश की। पर्यटक के शोर मचाने पर वहां तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस बारे मे दिल्ली स्थित दक्षिण कोरियाई दूतावास को इसकी जानकारी दे दी गई है। दूतावास में भारत सरकार से रेप करने की कोशिश करनेवालों के साथ सख्त कार्रवाई करने की गुजारिश की है।
सोमवार को कोरिया की रहने वाली बोर सिंग पांग अपनी दो मित्रों के साथ ताजमहल देखने आई थीं। ताजमहल में शाम करीब साढ़े पांच बजे श्याम पुत्र प्रताप सिंह निवासी बरवाल हिसार (हरियाणा), इमरान पुत्र अलाउद्दीन निवासी खटीक मोहल्ला मेरठ व इरफान पुत्र नवाबुद्दीन निवासी चोटी गंज मेरठ ने विदेशी पर्यटकों के साथ फोटो खिंचाने की पेशकश की। फोटो खिंचाने के दौरान युवकों ने कोरियन महिला के प्राइवेट पार्ट छूने लगे । महिला ने सोचा गलती से हो गया होगा। लेकिन फिर वे लोग रेप करने पर उतर आए। इस पर विदेशी महिला ने शोर मचाने लगी । हंगामा सुनकर वहां तैनात सीआईएसएफ के जवान आ गए। उन्होंने पर्यटक की शिकायत पर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। हालांकि पुलिस ने रेप का मामला न दर्ज कर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।
विदेशी महिला से छेड़छाड़ की सूचना पर एएसआई अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तीनों को पर्यटन पुलिस के हवाले कर दिया गया। पर्यटन थाना प्रभारी सुशांत गौड़ ने बताया कि विदेशी महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, इसी महीने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो की सैर पर् आइ फ्रांसीसी युवती के साथ नववर्ष के जश्न में छेड़छाड़ की गई थी। इस आरोप में पुलिस ने एक होटल मालिक सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।


















