Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सरकार कराए गिरफ्तार, मै लौटूंगा पाकिस्‍तान: मुशर्रफ

Posted by:
Published: Friday, January 20, 2012, 13:30 [IST]

Pervez Musharraf Pakistan Britain Supreme Court Aid0162

लंदन। पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने मीडिया में चल रही उन खबरों का खंडन किया है जिसके तहत गिरफ्तारी के डर से वे पाकिस्‍तान नहीं लौटेंगे। लंदन में एक प्रेस कॉफ्रेंस को सम्‍बोधित करते हुए हुए मुशर्रफ ने कहा कि चाहें सरकार उन्‍हें गिरफ्तार करवा ले लेकिन वे पाकिस्‍तान जरूर लौटेंगे। देश के हालात ऐसे बन गए हैं कि वहां मेरी जरूरत है। जिस वजह से मेरा वहां जाना जरूरी है।

गौरतलब है कि मुशर्रफ पर इस समय पाकिस्‍तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्‍या के मामले में मामला दर्ज है। इस मामले में उन्‍हें कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था। मुशर्रफ कोर्ट में पेश नहीं हुए थे जिस वजह से उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। अब ऐसे में अगर मुशर्रफ पाकिस्‍तान पहुंचते हैं तो उनकी गिरफ्तारी संभव है।

अपने गिरफ्तारी वारंट के बारे में बात करते हुए पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि उनके खिलाफ यह वारंट इसलिए जारी हुआ है क्‍योंकि वे कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। जब वे कोर्ट में पेश होंगे तो उनके खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट रद्द हो जाएगा।

गौरतलब है कि इस समय पाकिस्‍तान में सेना और सरकार आमने-सामने हैं। जिस एनआरओ को परवेज मुशर्रफ ने लागू किया था उस मामले को लेकर भी सरकार और सुप्रीम कोर्ट में तनातनी है। ऐसे में पाकिस्‍तान की आवाम में भी सरकार के खिलाफ गुस्‍सा है।

परवेज मुशर्रफ को लग रहा है कि अगर इन हालातों में वे पाकिस्‍तान वापस लौटते हैं तो उनकी पार्टी मजबूती से उभर सकती है और वे एक बार फिर से सत्‍ता पर काबिज हो सकते हैं।

English summary
Former Pakistan Parvez Musharraf denies media report that he is not coming back to Pakistan in the fear of arrest.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Chennai Super Kings decided to field
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 179 / 6, 57.3 Overs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs